{"_id":"5c920145bdec2214680519b6","slug":"know-everything-about-a-cab-driver-who-was-stalking-producer-and-director-ekta-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन है वो शख्स, जो एक महीने से एकता कपूर का कर रहा था पीछा, पुलिस के सामने कबूली सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कौन है वो शख्स, जो एक महीने से एकता कपूर का कर रहा था पीछा, पुलिस के सामने कबूली सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोमवार को पुलिस ने एक शख्स को एकता कपूर का पीछा करने के इल्जाम में अरेस्ट कर लिया है। 32 साल का ये शख्स पिछले कई महीनों से एकता का पीछा कर रहा था। पुलिस ने बताया कि 30 से ज्यादा बार ये शख्स एकता को मंदिर और जिम जाते हुए रोक चुका था। क्या आप जानते हैं ये शख्स कौन है और क्यों कर रहा था एकता कपूर का पीछा तो आइए आपको बताते हैं।
2 of 4
Ekta Kapoor
आरोपी की पहचान सुधीर राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वो हरियाणा का रहने वाला बताया जाता है। वो नौकरी पाने के लिए एकता कपूर से मिलना चाहता था। इस बात का खुलासा पुलिस से हुई पूछताछ के दौरान हुआ है।
3 of 4
Ekta Kapoor
डीएनए की रिपोर्ट की मानें तो सुधीर राजेंद्र सिंह एक कैब ड्राइवर है। पिछले एक महीने से वो एकता से मिलने की कोशिश कर रहा था। ड्राइवर ने पूरे शहर में एकता को लगातार फॉलो किया। हालांकि, एकता कपूर ने उसे ज्यादातर समय अनदेखा करने की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, कुछ दिन पहले, जब एकता जुहू में एक मंदिर में दर्शन करने गई थी, तो सुधीर राजेंद्र सिंह ने भी उनका पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Ekta Kapoor
पुलिस के मुताबिक, सुधीर राजेंद्र सिंह ने अंधेरी वेस्ट के उसी जिम में मेंबरशिप ली है, जिसमें एकता कपूर जाती हैं। जब एकता कपूर जिम में वर्क आउट कर रही होती थीं तब सुधीर राजेंद्र सिंह को जिम के पास देखा जाता था। शनिवार की शाम, जब एकता जिम गईं, तो सिंह ने उनका पीछा किया लेकिन गार्ड ने उसे रोक दिया। इसके बाद सुधीर राजेंद्र सिंह की एकता कपूर का पीछा करने के आरोप में पुलिस में शिकायत की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।