{"_id":"5b5ada7d4f1c1b466d8b7218","slug":"know-everything-about-priyanka-chopra-boyfriend-nick-jonas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2 महीने में ही जिस 10 साल छोटे लड़के पर सबकुछ हार बैठीं प्रियंका चोपड़ा, जानिए कौन है वो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2 महीने में ही जिस 10 साल छोटे लड़के पर सबकुछ हार बैठीं प्रियंका चोपड़ा, जानिए कौन है वो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की देसी गर्ल ने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली है। जीहां खबरे तो यहीं है कि अपने 35वें जन्मदिन पर ही प्रियंका ने निक से सगाई कर ली थी। खबरें तो ये भी हैं कि प्रियंका 2 महीने बाद निक से शादी करने वाली हैं और इसलिए उन्होंने सलमान खान के साथ 'भारत' में काम करने से मना कर दिया है।
2 of 6
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें तब चर्चा में आई जब प्रियंका, निक के साथ बॉलीवॉल मैच का मजा लेते हुए पकड़ी गईं थी। इसी के साथ अब सवाल आखिर ये उठता है कि ये हॉलीवुड स्टार निक जोनअस आखिर हैं कौन। तो आइए हम आपको बताते हैं कौन है देसी गर्ल के होने वाले मिस्टर परफेक्ट।
निक जोनस का असली नाम है निकोलस जेरी जोनस है। निक सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं। अमेरिका में रहने वाले निक के पिता भी एक संगीतकार हैं। निक ने साल 2002 में अपना पहला गाना गाया था। निक का पहला गाना ‘जॉय टु द वर्ल्ड’ था जिसे उन्होंने खुद लिखा था।
निक ने अपने भाईयों के साथ मिलकर जोनास ब्रदर्स नाम से एक बैंड बनाया, जिसके 4 एलबम मार्केट में आ चुके हैं और जो कि काफी सफल रहे हैं। जोनास ब्रदर्स ने अमेरिकी म्यूजिक अवार्ड्स में अवार्ड फॉर ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट भी जीता। साल 2010 में निक ने यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का खिताब जीता है।
निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक 25 के और प्रियंका 35 साल की हैं। निक का जन्म 1992 में हुआ था। वहीं प्रियंका की डेट ऑफ बर्थ 1982 है। निक जोनस अमेरिकी पॉप म्यूजिक की दुनिया में जाना पहचाना नाम हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।