फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कौन हैं एक्ट्रेस शनाया काटवे, जो अपने भाई की हत्या के आरोप में हुईं गिरफ्तार

Wed, 28 Apr 2021 12:04 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 28 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Know Here About Kannada Actress Shanaya Katwe Who Arrested For Her Brother Murder
शनाया काटवे - फोटो : Instagram

सोमवार को कन्नड़ अभिनेत्री शनाया काटवे को अपने भाई के हत्या के आरोप में हुबली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनाया ने भाई राकेश काटवे की हत्या 9 अप्रैल को करने के बाद उसकी लाश के टुकड़े अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए थे। इस संगीन अपराध में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। शनाया काटवे कन्नड़ अभिनेत्री हैं, लेकिन उन्होंने इस फिल्म से डेब्यू किया था और अब तक कितनी फिल्मों में काम किया है। ये सब हम आपको बताने जा रहे हैं।

Know Here About Kannada Actress Shanaya Katwe Who Arrested For Her Brother Murder
शनाया काटवे - फोटो : Instagram

शनाया काटवे का जन्म 26 दिसंबर 1988 को हुबली में हुआ था और अभी उनकी उम्र 32 साल है। शनाया ने हुबली में ही अपनी शिक्षा-दीक्षा पूरी की और उसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा।

Know Here About Kannada Actress Shanaya Katwe Who Arrested For Her Brother Murder
शनाया काटवे - फोटो : Instagram

शनाया कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री हैं और उन्होंने साल 2018 में निर्देशक राघवंका प्रभु द्वारा निर्देशित फिल्म 'इदम प्रेमम जीवन' से डेब्यू किया था। इन दिनों शनाया अपनी आने वाली फिल्म 'ओंडू घंटेया काठे' को प्रमोट कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Here About Kannada Actress Shanaya Katwe Who Arrested For Her Brother Murder
शनाया काटवे - फोटो : Instagram

शनाया का अब तक का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने अब तक कुछ ही फिल्मों में काम किया है। तो वहीं एक्ट्रेस की लव लाइफ की बात करें तो उनका ब्वॉयफ्रेंड नियाज अहमद कटिगार है, जो कि हत्या के मामले में आरोपी है। 

विज्ञापन
Know Here About Kannada Actress Shanaya Katwe Who Arrested For Her Brother Murder
शनाया काटवे - फोटो : Instagram

शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और उनकी इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में शनाया काटवे ने ब्राइडल लुक में अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं थीं, जिन पर उनके फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed