{"_id":"60d5b1ab8ebc3e2ff55cee6d","slug":"know-here-about-maine-pyaar-kiya-fame-gulabiya-aka-huma-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: सलमान के साथ काम करके हिट हुई थी ये हीरोइन, एक आरोप ने बर्बाद कर दिया करियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: सलमान के साथ काम करके हिट हुई थी ये हीरोइन, एक आरोप ने बर्बाद कर दिया करियर
साल 1989 में आई सलमान और भाग्यश्री की फिल्म 'मैंने प्यार किया' आपको जरूर याद होगी। इस फिल्म ने सलमान खान और भाग्यश्री को रातोंरात स्टार बना दिया था। फिल्म के हर किरदार की खूब तारीफ हुई थी। इसी में एक किरदार था दूधवाली गुलबिया का। जिसे पर्दे पर निभाया था एक्ट्रेस हुमा खान ने। आपको ये किरदार बखूबी याद आ गया होगा। फिल्म में उनका अच्छा खासा रोल था। लोगों ने उन्हें खूब पसंद भी किया था। यहां तक कि फिल्म के पोस्टर में भी हुमा खान को जगह मिली थी। लेकिन क्या आपको पता है कि आज हुमा खान कहां हैं और क्या कर रही हैं। आज हम आपको हुमा खान के बारे में ही बताने जा रहे हैं।
हुमा खान का फिल्मी करियर काफी अच्छे से शुरू हुआ था और उनके अभिनय को लोगों ने खूब सराहा भी थी। 'मैंने प्यार किया' के बाद हुमा ने साल 1999 में आई सलमान खान की फिल्म हम साथ साथ हैं में भी काम किया था। इस फिल्म में वो आलोक नाथ की सेक्रेटरी थी। सलमान खान की इन दो फिल्मों में काम करने के बाद हुमा को लोग जानने लगे थे। सलमान की फिल्मों में काम और फिल्मी दुनिया में अपना नाम बनाने के बाद भी हुमा आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं।
2 of 6
हुमा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हुमा खान का जन्म पाकिस्तान में हुआ था और वहीं पर पली-बढ़ी थी। वह 1970 के दशक में पाकिस्तानी फिल्मों में एक बाल अभिनेत्री थीं। वह 17 साल की उम्र में अपनी मां के साथ भारत मुंबई आ गईं थी। साल 1980 के दशक की शुरुआत में उन्होंने एक शख्स से शादी रचाई थी, जो पहले से ही दो बच्चों का पिता था। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों का कुछ समय बाद तलाक हो गया था।
3 of 6
हुमा खान, अनिल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हुमा खान ने अपने करियर में 20 फिल्मों में काम किया। सलमान खान के अलावा उन्होंने अनिल कपूर और अमृता सिंह की फिल्म 'चमेली की शादी' में भी काम किया था। हुमा को साइड रोल ही ज्यादा मिलते थे। मेनस्ट्रीम फिल्मों में हुमा अपनी कोई खास पहचान नहीं बना पाईं थीं। यही वजह थी कि उन्होंने सी-ग्रेड और हॉरर फिल्मों का सहारा लेना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हुमा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हुमा खान ने रामसे ब्रदर्स के साथ कई हॉरर फिल्मों में काम किया जिनमें 'खूनी रात', 'प्यार का देवता', 'कफन', 'खूनी मुर्दा' और 'जानवर' जैसी फिल्में शामिल हैं। 80 और 90 के उस दशक में इस तरह की फिल्मों का काफी चलन था और हुमा हॉरर और सी-ग्रेड फिल्मों में काफी नाम था।
विज्ञापन
5 of 6
हुमा खान, अनिल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हुमा खान भले ही साइड रोल्स कर रही थी। लेकिन फिल्मी गलियारों में उनका नाम चर्चा में बना रहता था। फिल्मी करियर अच्छा चल रहा था कि हुमा खान पर एक संगीन आरोप लग गया। ये आरोप लगना था कि हुमा खान का बना बनाया करियर चौपट हो गया। दरअसल, हुमा खान पर 12 साल की एक बच्ची का अपहरण करने और उससे अपने घर में बंधक बनाने का आरोप लगा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।