सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मसीहा: शख्स ने आग में जले बच्चे के ऑपरेशन के लिए मांगी मदद, सोनू सूद बोले- उसे जल्द ठीक कर देंगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 25 Jun 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
Man asked help for his friend child who is affected by fire injury Sonu sood said will make this baby perfect
सोनू सूद - फोटो : Instagram

जरूरतमंदों और गरीबों के लिए मसीहा और बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के मदद करने का सिलसिला अभी भी जारी है। आए दिन उनकी दरियादिली का सबूत सोशल मीडिया पर देखने को मिल जा रहा है। हाल ही में एक शख्स ने एक बच्चे की तस्वीर ट्विट करते हुए सोनू सूद और दूसरे लोगों से मदद मांगी है। उन्होंने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'हैलो सर, ये मेरे दोस्त का बच्चा है जो एक दुर्घटना में आग से झुलस गया। हमने कलेक्टर को पहले ही बता दिया है लेकिन अभी तक इसके लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। बच्चा बहुत नाजुक अवस्था में है और ऑपरेशन के लिए करीब 5-6 लाख रुपये तक की जरूरत है'।



सोनू सूद करेंगे मदद

अब इस ट्विट को देखने के बाद सोनू सूद ने लिखा, 'इस तस्वीर ने मेरा दिल तोड़ दिया। हम बच्चे को जल्द से जल्द ठीक करते पहले जैसा बना देंगे'। इसके साथ ही सोनू सूद ने रिडिफाइन क्लिनिक, अंकुर हॉस्पिटल और सूद फाउंडेशन को भी टैग किया है। सोनू सूद के मदद करने के आश्वासन ने जरूर परिवार को राहत दी होगी। आज के वक्त में बहुत से लोग सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं। सोनू ने इससे पहले भी बहुत से लोगों की मदद की है।


नोट- तस्वीर विचलित कर सकती है।

Trending Videos
Man asked help for his friend child who is affected by fire injury Sonu sood said will make this baby perfect
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद ने अब ठाना है कि वो इस बच्चे को जल्द से जल्द ठीक करेंगे। बच्चे के शरीर और सर का बहुत सा हिस्सा आग से झुलस गया है। बता दें कि सोनू सूद ने पिछले साल लॉकडाउन के वक्त से लोगों की मदद शुरू की थी और ये सिलसिला अब भी जारी है। पिछले साल जहां उन्होंने गरीब-मजदूरों को उनके घर पहुंचाया था तो इस साल उन्होंने लोगों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया और बेड का भी इंतजाम किया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर आम लोगों के साथ साथ सेलेब्स ने भी उनसे मदद मांगी थी। कुछ जरूरतमंद लोग तो सोनू सूद के घर के बाहर इक्ट्ठा हो गए थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Man asked help for his friend child who is affected by fire injury Sonu sood said will make this baby perfect
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

बता दें कि पिछले दिनों सोनू ने खुद का सुपरमार्केट खोल लिया। सोनू सूद ने अपना एक वीडियो सोशल मीडया पर साझा किया है। इस वीडियो में एक्टर ने बताया है कि वो अब अपनी नई सुपरमार्केट खोल चुके हैं। इस सुपरमार्केट का नाम 'सोनू सूद की सुपरमार्केट' है। इस वीडियो में सोनू कहते हैं, 'कौन कहता है मॉल बंद हो गए हैं। सबसे ज्यादा जरूरी और महंगी सुपरमार्केट यहां हमारे पास रेडी है। ये देखिए सब कुछ है मेरे पास अंडा है जो इस समय छह रुपये का है। उसके बाद ब्रेड है बड़ी ब्रेड 40 रुपये की है  और छोटी ब्रेड 22 रुपये की है। 'उनके वीडियो पर फैंस ने खूब प्रतिक्रिया दी थी।

Man asked help for his friend child who is affected by fire injury Sonu sood said will make this baby perfect
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

इससे पहले सोनू सूद ने आईएएस एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों की मदद के लिए एक नई पहल संभवम के शुरूआत करने की जानकारी दी थी। सोनू ने ट्वीट में लिखा था , 'करनी है आईएएस की तैयारी... हम लेंगे आपकी जिम्मेदारी। 'SAMBHAVAM' के लॉन्च की घोषणा करते हुए काफी रोमांचित हूं। ये सूद चैरिटी फाउंडेशन और दिया दिल्ली की एक पहल है।'

विज्ञापन
Man asked help for his friend child who is affected by fire injury Sonu sood said will make this baby perfect
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद लोगों की मदद करते तो नजर आते ही हैं, इसके अलावा वह जल्द ही कई फिल्मों में भी नजर आएंगे। आखिरी बार सोनू रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिंबा' में विलेन के किरदार में नजर आए थे। अब सोनू सूद फिल्म 'पृथ्वीराज' में काम कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म से मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा सोनू कुछ साउथ की फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed