सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

यादों में इरफान: सुतापा सिकदर ने साझा किया थ्रोबैक वीडियो, बोलीं- वो उस दिन ठीक नहीं थे लेकिन...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 25 Jun 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
Sutapa Sikdar share throwback video of Irrfan Khan from the shooting of Angrezi medium
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इरफान खान...ये नाम जब भी जुबां पर आता है तो फैंस के दिल धड़क उठते हैं। मन ये बात मानने को तैयार ही नहीं होता कि इरफान जैसा फनकार अब हमारे बीच नहीं है। इरफान ने साल 2020 में 29 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था और पीछे छोड़ दी थी तो बस कुछ यादें। इरफान के लिए कहा जाता था कि वो आंखों से अभिनय करते थे। उनकी आवाज में वो कशिश थी कि सुनने वाले उनके दीवाने हो जाते थे। फिल्मों में उनका रोल छोटा हो या पूरी फिल्म ही उनकी रही हो, वो जब भी पर्दे पर आते तो अपने अभिनय से सबको प्रभावित कर देते। ऐसे में ये सोच कर ही फैंस का दिल भर आता है कि अब वो इरफान को कभी पर्दे पर नहीं देख पाएंगे। उनके निधन ने फैंस और बॉलीवुड को तो गहरा सदमा दिया ही, उनके परिवार को कभी ना भूल पाने वाले गम दे दिया।



सुतापा ने साझा किया थ्रोबैक वीडियो

हालांकि इरफान के परिवार वाले उन्हें हर पल याद करते हैं और अक्सर उनकी अनदेखी तस्वीरों और वीडियो को फैंस संग साझा करते हैं। हाल ही में इरफान की पत्नी सुदापा सिकदर ने भी इरफान का एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो इरफान की अंतिम फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग के वक्त का है। इस वीडियो को साझा करने के साथ ही इरफान की पत्नी ने बेहद ही भावुक कर देने वाली बातें लिखीं हैं।



Trending Videos
Sutapa Sikdar share throwback video of Irrfan Khan from the shooting of Angrezi medium
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में दिख रहा है कि बैकग्राउंड में दिलीप कुमार का गाना 'उड़े जब जब जुल्फें' बज रहा है और लोग कार्ड्स खेलते नजर आ रहे हैं। सुतापा इस गाने पर पूछती हैं कि, 'इरफान कितना मीठा गाना है ना ये... तो वो मुस्करा के हामी भर देते हैं'। उनके इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने कहा, 'वो मुस्कान जब वो मानते हैं कि ये गाना अच्छा है'। वहीं इरफान किताब पढ़ते हुए और कुछ खाते नजर आ रहे हैं। इरफान की पत्नी सुतापा ने लिखा, 'ये वीडियो तीन साल पहले का है जब इरफान की टीम लंदन में शूटिंग कर रही थी। वो इस दिन बिल्कुल ठीक नहीं थे, लेकिन कोई उन्हें देखकर कोई ऐसा कह ही नहीं सकता है कि वो ठीक नहीं थे। कार्ड खेलना अच्छा नहीं लगता था, लेकिन वो किताब पढ़ते रहे। वो हमें कार्ड खेलते हुए देख रहे थे और इस खूबसूरत गाने को सुन रहे थे। मुझे आपकी बहुत याद आती है इरफान'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sutapa Sikdar share throwback video of Irrfan Khan from the shooting of Angrezi medium
इरफान खान - फोटो : Instagram

बता दें कि इरफान खान के कैंसर का इलाज हुआ था जिससे ठीक होने के बाद उन्होंने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग की थी। इस फिल्म में करीना कपूर खान और राधिका मदान भी नजर आईं थीं। फिल्म के दौरान इरफान बहुत स्वस्थ्य नहीं थे, लेकिन उन्होंने बहुत प्यार और मेहनत से फिल्म की शूटिंग की थी साथ ही कहा था कि वो जल्द ही लौटेंगे।

Sutapa Sikdar share throwback video of Irrfan Khan from the shooting of Angrezi medium
इरफान खान, बाबिल - फोटो : Instagram

हाल ही में बाबिल ने भी इरफान की कुछ तस्वीरें साझा कीं थीं और उनके ना होने का अफसोस जताया था। बाबिल ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, 'काश आप यहां होते तो देखते कि मैं कितनी कड़ी मेहनत कर रहा हूं'। दरअसल बाबिल बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं और उनकी इच्छा थी कि उनके पिता उन्हें फिल्मों में कदम रखते हुए देखें। बता दें कि बाबिल अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्मज और नेटफ्लिक्स की सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को करने की जितनी ज्यादा खुशी बाबिल को है उन्हें उतना ही अफसोस है कि इरफान आज यहां मौजूद नहीं है।

विज्ञापन
Sutapa Sikdar share throwback video of Irrfan Khan from the shooting of Angrezi medium
इरफान खान - फोटो : Instagram
इरफान खान ने बॉलीवुड की बहुत सी शानदार फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'पान सिंह तोमर', 'हासिल', 'हिंदी मीडियम', 'पीकू' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था। 'पान सिंह तोमर' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर क्रिटिक का अवॉर्ड मिला था। इरफान ने अपने अभिनय से जो यादें लोगों के दिलों में बनाई है वो कोई भूला नहीं सकता।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed