{"_id":"5ac7191b4f1c1bce618b5ad8","slug":"know-here-is-6-evidence-against-black-buck-case-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान को आज जमानत न दिलवा पाईं वकील की ये 4 दलीलें, अब निगाहें कल पर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान को आज जमानत न दिलवा पाईं वकील की ये 4 दलीलें, अब निगाहें कल पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद कैदी नंबर 106 यानि सलमान खान को शुक्रवार की रात भी जेल में बितानी पड़ेगी। कांकणी में 1998 में दो काले हिरणों का शिकार करने के जुर्म में कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है। सेशन कोर्ट के जज रवींद्र कुमार जोशी ने सलमान की सजा के खिलाफ स्थगन याचिका पर सलमान के वकील की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। चलिए हम आपको वह दलीलें बतातें हैं जो सलमान के जमानत के पक्ष में दी गईं।
2 of 6
सलमान खान
1. सलमान खान को जमानत के लिए वकील महेश बोहरा ने गवाहों पर सवाल खड़ा करते हुए उन्हें विश्वसनीय नहीं बताया। सलमान के खिलाफ मुख्य गवाह पूरनचंद हैं जो 20 साल से लगातर गवाही देने के लिए कोर्ट में पहुंचते रहे हैं।
3 of 6
सलमान खान
2. सलमान के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि जब आधी रात के बाद बिल्कुल ही अंधेरा हो गया तब बिश्नोई (गवाह) ने सलमान खान को पहचाना कैसे। बता दें कि बिश्नोई ने कोर्ट में जिप्सी लेकर भागे सलमान और सैफ को पहचानने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
salman khan
3. काला हिरण केस में भले ही सलमान खान को सजा सुनाई गई लेकिन सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को आरोपों से बरी कर दिया गया। ऐसे में बचाव पक्ष का कहना था कि जब सब को बरी कर दिया गया तो सलमान खान ही दोषी क्यों। सलमान खान को भी संदेह का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
salman khan
4. सलमान के वकील ने कोर्ट में यह तर्क भी दिया कि राजस्थान हाईकोर्ट ने बाकी सब मामलों में सलमान खान को बरी कर दिया है। उनका कहना है कि सलमान खान हर बार कोर्ट की सुनवाई के दौरान मौजूद रहे हैं। उनके अच्छे बर्ताव की वजह से भी उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।