{"_id":"5d2373a88ebc3e6cc30e837e","slug":"know-love-story-of-sanjeev-kumar-and-sulakshana-pandit-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजीव कुमार ने ठुकराया प्यार तो डिप्रेशन में चली गई थीं ये एक्ट्रेस, ऐसी हो गई थी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजीव कुमार ने ठुकराया प्यार तो डिप्रेशन में चली गई थीं ये एक्ट्रेस, ऐसी हो गई थी हालत
Mon, 08 Jul 2019 10:17 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
sanjeev kumar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजीव कुमार का जन्मदिन 9 जुलाई 1938 को हुआ था। उन्होंने हम हिंदुस्तानी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्मी सफर के दौरान संजीव कुमार का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस से जुड़ा था। उनमें से एक थीं सुलक्षणा पंडित। सुलक्षणा पंडित ने 1975 में फिल्म 'उलझन' से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर संजीव कपूर थे। गंभीर स्वभाव के संजीव को देखते ही सुलक्षणा को उन पर प्यार आ गया। उस वक्त संजीव कुमार का दिल तो हेमा मालिनी पर आया हुआ था इसके बावजूद सुलक्षणा संजीव कुमार को चाहने लगीं।
sanjeev kumar
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट द प्रिंट की खबर के अनुसार संजीव कुमार ने हेमा मालिनी को शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन हेमा की मां ने संजीव कुमार के रिश्ते को ठुकरा दिया था हेमा की मां की ओर से रिश्ते के मना करने के बाद संजीव कुमार का दिल टूट चुका था। उनकी और सुलक्षणा की तब तक काफी अच्छी दोस्ती हो चुकी थी वो हर बात सुलक्षणा से शेयर करते रहते थे। संजीव कुमार जब हेमा मालिनी से अलग हो गए तो सुलक्षणा ने खुद ही अपने प्यार का इजहार संजीव कुमार से कर दिया लेकिन होनी को तो शायद कुछ और ही मंजूर था।
sulakshana pandit sanjeev kumar
हेमा के मना करने के बाद उन्होंने सुलक्षणा को भी ठुकरा दिया। संजीव कुमार के ठुकराए जाने के बाद तो जैसे सुलक्षणा की जिंदगी ही उजड़ गई। उन्होंने फिल्में करनी छोड़ दीं और बाहरी दुनिया से नाता ही तोड़ लिया। सुलक्षणा अपनी मां के साथ मुंबई के एक फ्लैट में रहने लगीं थीं। मां के साथ रहते हुए भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और वो डिप्रेशन में चली गईं। इस बात को सुलक्षणा की बहन विजेता पंडित एक इंटरव्यू में कही थी। 1985 में जब संजीव कुमार की असमय मौत हुई तो सुलक्षणा सदमे में चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sulakshana pandit sanjeev kumar
- फोटो : file photo
वहीं सुलक्षणा अपना मानसिक संतुलन खो बैंठी और वो किसी को पहचानती भी नहीं थीं। इसका खुलासा खुद सुलक्षणा ने 1999 में एक इंटरव्यू में किया था। सुलक्षणा ने कहा था, 'संजीव के चले जाने के बाद मैं डिप्रेशन में चली गईं। मैंने लगभग खुद को खत्म ही कर लिया था लेकिन भगवान की मर्जी थी कि मैं बच गई और आज भी मैं अपनी जिंदगी जी रही हूं हालांकि मैं अभी भी उस सदमे से उबरी नहीं हूं। मैंने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया है और पूरे दिन मैं सिर्फ अच्छी फिल्में देखती हूं, गाने सुनती हूं ताकि मैं जिंदगी और इस दुनिया का सामना कर पाऊं।'
विज्ञापन
sanjeev kumar
- फोटो : file photo
पैरेंट्स के गुजरने के बाद सुलक्षणा पंडित अपनी बहन विजेता पंडित के साथ रहने लगीं। एक इंटरव्यू में विजेता ने सुलक्षणा की 'इस हालत के लिए संजीव कुमार को जिम्मेदार ठहराया था। विजेता ने कहा था कि हां संजीव ही उनका पहला सच्चा प्यार थे। प्यार में होने के बावजूद सुलक्षणा ने उनसे शादी नहीं की थी क्योंकि संजीव को हार्ट प्रॉब्लम थी जो उन्होंने सुलक्षणा को साफ-साफ बता दिया था। संजीव के जाने के बाद सुलक्षणा टूट गई थीं और वो डिप्रेशन में चली गईं थीं।'