सब्सक्राइब करें

देखिए रतना पाठक शाह की 10 बेहतरीन फिल्मों के दिलचस्प किस्से, सभी एक से बढ़कर एक

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 17 Mar 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
know ten film story of Ratna Pathak Shah on her Birthday
रतना पाठक शाह - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा की मशहूर 'मौसीजी' दीना पाठक को भला कौन भूल सकता है। आज उनकी बेटी अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह का जन्मदिन है। रत्ना पाठक का जन्म 18 मार्च 1957 को मुंबई में हुआ था। रत्ना 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'इधर उधर' जैसे सीरियल से काफी मशहूर हुईं। रत्ना दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की पत्नी हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी 10 कमाल की फिल्मों में उनके दिलचस्प किरदारों की कहानी...
Trending Videos
know ten film story of Ratna Pathak Shah on her Birthday
ratna pathak shah - फोटो : file photo
फिल्मः मंडी (1983)
किरदार: मालती


श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म 'मंडी' से रत्ना पाठक ने हिंदी सिनेमा में प्रवेश कर लिया था। इस फिल्म में रत्ना ने मालती का किरदार निभाया था। इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री शबाना आजमी थीं रत्ना का फिल्म में छोटा सा रोल मिला था। हालांकि इस फिल्म से रत्ना को कोई बड़ी पहचान नहीं मिल पाई। इस फिल्म में रत्ना ने कुलभूषण खरबंदा की बेटी का रोल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
know ten film story of Ratna Pathak Shah on her Birthday
ratna pathak shah - फोटो : file photo
फिल्मः पहेली (2005)
किरदार:  महिला कठपुतली की आवाज 


अमोल पालेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'पहेली' में शाहरुख खान लीड रोल में थे लेकिन पूरी फिल्म में कठपुतली के किरदार अहम थे। इस फिल्म में महिला कठपुतली की आवाज रत्ना पाठक की ही थी जबकि पुरुष कठपुतली की आवाज उनके पति नसीरुद्दीन शाह ने निकाली थी। यह फिल्म दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब सराही गई। 
know ten film story of Ratna Pathak Shah on her Birthday
ratna pathak shah
फिल्मः यूं होता तो क्या होता (2006)
किरदार: तारा गांधी


नसीरुद्दीन शाह के निर्देशन में बनी फिल्म 'यूं होता तो क्या होता' में रत्ना तारा के किरदार में दिखीं। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज अभिनेता जैसे-इरफान खान, बमन इरानी और परेशान रावल भी थे। फिल्म में रत्ना परेश रावल की पूर्व प्रेमिका बनी हुई थीं। 
विज्ञापन
know ten film story of Ratna Pathak Shah on her Birthday
नसीरुद्दीन शाह-रतना पाठक - फोटो : file photo
फिल्मः जाने तू या जाने ना (2008)
किरदार: सावित्री राठौर


अब्बास टायरवाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'जाने तू या जाने ना' में रत्ना पाठक अभिनेता इमरान खान की मां सावित्री राठौर के किरदार में दिखीं। इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूसर किया था। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म के गीत भी काफी लोकप्रिय हुए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed