फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: ‘सम्राट पृथ्वीराज’-‘शेर सिंह राणा’ से ‘राजी’-‘द गाजी अटैक’ तक, जानिए क्या है इन फिल्मों का कनेक्शन

Fri, 10 Jun 2022 08:13 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 10 Jun 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
Know the Connection of These Movies Akshay Kumar Samrat Prithviraj and Sher Singh Rana to Alia Bhatt Raazi and The Ghazi Attack
सम्राट पृथ्वीराज, राजी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में फिल्मों के सीक्वल को निर्माता एक सुरक्षित दांव मानते हैं और यह इंडस्ट्री में 60 और 70 के दशक से चला आ रहा है। अक्सर बड़े बजट की सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल बनाए जाते हैं, जो दर्शकों को पसंद भी आते हैं। वहीं, पिछले कुछ समय से ऐसे फिल्में भी बनाई जा रही हैं, जिसमें कहानी के बीच में ही सीक्वल का जिक्र छेड़ दिया जाता है। हाल में रिलीज हुई कुछ फिल्मों को उदाहरण के तौर पर भी ले सकते हैं, जैसे 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'पुष्पा'। हालांकि कभी-कभी ऐसी फिल्में भी होती हैं, जो किसी एक प्रोड्यूसर या डायरेक्टर ने नहीं बनाई, लेकिन फिर भी ऐतिहासिक रूप से उनमें एक कनेक्शन होता है। इन फिल्मों को साथी फिल्में कह सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बॉलीवुड की फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो अलग डायरेक्टर और अभिनेताओं के साथ बनी, लेकिन उनमें एक कनेक्शन है।

Know the Connection of These Movies Akshay Kumar Samrat Prithviraj and Sher Singh Rana to Alia Bhatt Raazi and The Ghazi Attack
बाजीराव मस्तानी- पानीपत - फोटो : सोशल मीडिया

बाजीराव मस्तानी- पानीपत
संजय लीला भंसाली की 2015 में आई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' पेशवा बाजीराव और मस्तानी की कहानी दर्शाती है, जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, 2019 में आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित, 'पानीपत' सदाशिवराव भाऊ (पेशवा बाजीराव के भतीजे) की कहानी बताती है। फिल्म में सदाशिवराव भाऊ और अहमद शाह अब्दाली के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई दिखाई गई है। 

Know the Connection of These Movies Akshay Kumar Samrat Prithviraj and Sher Singh Rana to Alia Bhatt Raazi and The Ghazi Attack
राजी - द गाजी अटैक - फोटो : सोशल मीडिया

राजी - द गाजी अटैक
2018 में आई इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थीं। यह एक रॉ एजेंट के जीवन पर आधारित कहानी है, जो पाकिस्तान में गुप्त रूप से गईं और भारत को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मुहैया कराई। इससे पहले 2017 में आई 'द गाजी अटैक' में दिखाया गया है कि भारतीय नौसेना को आईएनएस विक्रांत को नष्ट करने की पाकिस्तान की योजना के बारे में पता चलता है और ऐसे में वह पहले से तैयार हो जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि पनडुब्बी के जरिए हमले को लेकर पाकिस्तान के मंसूबों की जानकारी 'राजी' में निभाए गए रॉ एजेंट आलिया के किरदार ने ही दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know the Connection of These Movies Akshay Kumar Samrat Prithviraj and Sher Singh Rana to Alia Bhatt Raazi and The Ghazi Attack
बटला हाउस - इंडिया मोस्ट वांटेड  - फोटो : सोशल मीडिया

बटला हाउस - इंडियाज मोस्ट वांटेड 
जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में जॉन का किरदार 2008 में हुई बाटला हाउस मुठभेड़ के पीछे आतंकवादियों को पकड़ने का प्रयास करता है। जब वह आतंकवादियों को पकड़ने में सफल होता है, तो यह पता चलता है कि एक और व्यक्ति था जो भागने में कामयाब हो गया। वहीं, अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' में दिखाया गया है कि अर्जुन 2013 में आतंकवादी यासीन भटकल को गिरफ्तार करने और भारत वापस लाने के लिए नेपाल जाते हैं। यासीन भटकल को पकड़ने के दौरान, वह एक अन्य आतंकवादी को भी पकड़ते हैं जो बताता है कि वह फैजुल्लाह अख्तर है और बाटला हाउस मुठभेड़ मामले में शामिल था और उस समय भागने में सफल रहा। ये दोनों फिल्में 2019 में रिलीज हुई थीं।

विज्ञापन
Know the Connection of These Movies Akshay Kumar Samrat Prithviraj and Sher Singh Rana to Alia Bhatt Raazi and The Ghazi Attack
सम्राट पृथ्वीराज- शेर सिंह राणा - फोटो : सोशल मीडिया

सम्राट पृथ्वीराज- शेर सिंह राणा
हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म में वीर योद्धा सम्राट पृथ्वीराज की कहानी को दिखाया गया है। वहीं, आगामी बायोपिक शेर सिंह राणा में विद्युत जामवाल 'शेर सिंह राणा' का किरदार निभाते नजर आएंगे। शेर सिंह राणा एक कट्टर राजपूत थे, जिन्होंने पृथ्वीराज चौहान के अवशेषों को भारत वापस लाने के लिए एक खतरनाक यात्रा की थी। उन्होंने तिहाड़ जेल से अपनी दिमागी चाल से जेल भागकर पूरे देश में हलचल मचा दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed