सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने अभिनय और खूबसूरत के बल पर वर्षों तक लोगों के दिलों पर राज करने के बाद एक बार फिर सोनाली कैंसर से जंग जीतकर स्क्रीन पर वापस लौट आई हैं। आज (10 जून) उन्होंने द ब्रोकन न्यूज से ओटीटी पर डेब्यू किया है। इस सीरीज में सोनाली एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, उनके साथ जयदीप अहलावत और श्रिया पिलगांवकर भी सीरीज में पत्रकार बने हैं। इस सीरीज से पहले भी बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें सितारे पत्रकार बनकर अपने अभिनय से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाने में कामयाब हुए थे। आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
The Broken News: सोनाली बेंद्रे से पहले ये सितारे बने न्यूज एंकर्स, कार्तिक आर्यन को मिली सबसे तगड़ी फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में सबसे पहले हिंदी सिनेमा के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार का नाम आता है। वहभी बड़े पर्दे पर पत्रकार की भूमिका अदा कर चुके हैं। उन्होंने 1984 में आई फिल्म 'मशाल' में विनोद कुमार का किरदार निभाया था, जो अपने अखबार मशाल के जरिए समाज की बुराइयों को उजागर करने का प्रयास करता है।
अनिल कपूर- नायक: द रियल हीरो
2001 में आई इस फिल्म को थिएटर से ज्यादा टीवी पर आने के बाद सफलता मिली थी। इस फिल्म में अनिल कपूर ने पत्रकार शिवाजी राव का किरदार निभाया था, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा एक दिन के लिए राज्य चलाने की चुनौती दी जाती है। वह चुनौती को स्वीकार कर भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करता है।
प्रीति जिंटा - लक्ष्य
'लक्ष्य' फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रीति जिंटा का किरदार फेमस पत्रकार बरखा दत्त से इंस्पायर था। फिल्म में वह कारगिल में हो रहे भारत-पाकिस्तान के युद्ध को कवर करती हुई दिखाई गई थीं।
रानी मुखर्जी - नो वन किल्ड जेसिका
यह फिल्म दिल्ली में हुए जेसिका लाल के मर्डर केस पर आधारित थी, जो 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक पत्रकार थीं, जो जेसिका की बहन का इस मर्डर का सच सामने लाने में मदद करती है। इस फिल्म के लिए रानी मुखर्जी को काफी सराहना मिली थी।