सब्सक्राइब करें

Bollywood: फिल्मों में पहने जाने वाले कपड़ों का क्या होता है?जानने के लिए हैं उत्सुक तो पढ़िए हमारी ये रिपोर्ट

एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 15 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Know What Happens to the Clothes Used in the Bollywood Films After Shooting Know in Details
फिल्मों में इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़ों का क्या होता है - फोटो : Social Media

आज कल सिनेमा जगत में मेगा बजट फिल्मों का दौर चल रहा है। बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ फिल्में भी लग्जरी हो गई हैं। 400 से 500 करोड़ के बजट में बन रही इन फिल्मों के सेट और लोकेशन बेहद ही शानदार होती हैं। फिल्में अपनी लोकेशन और उनसे जुड़े स्टार्स के लिए जानी जाती हैं। किसी भी फिल्म को तैयार करने में करोड़ों रुपये लग जाते हैं, जिसमें फिल्म सेट के साथ-साथ हीरो और हीरोइन के ड्रेसेस पर भी बहुत पैसा खर्च किया जाता है। किसी फिल्म को बनाने में स्टार्स के कपड़ों पर भी जमकर पैसा खर्च होता है।  और अगर फिल्म इतिहास से जुड़ी हुई है तो फिर तो ज्वैलरी से लेकर बहुत सारी चीजों पर लाखों-करोड़ों तक मेकर्स खर्च कर जाते हैं। फिल्मों में अपने किरदारों में ढलने के लिए हीरो-हीरोइन सुंदर और महंगे कपड़े पहने हुए नजर आते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर फिल्मों में पहने गए कपड़ों का बाद में क्या होता है? नहीं न... तो आज हम हमारी इस रिपोर्ट में आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं।

Trending Videos
Know What Happens to the Clothes Used in the Bollywood Films After Shooting Know in Details
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Social Media

दोबारा करते हैं इस्तेमाल
वैसे तो कहा जाता है कि फिल्म के खत्म होने के बाद उससे जुड़ा सभी सामान पेटियों में पैक करके प्रोडक्शन हाउस पहुंचा दिया जाता है। लेकिन इतने महंगे कपड़ों को एक ही बार इस्तेमाल में लाना कोई समझदारी वाली बात नहीं है। इसलिए इन कपड़ों को दूसरी फिल्मों में ‘मिक्स एंड मैच’ करके इस्तेमाल कर लिया जाता है। हालांकि ये ड्रेसिस लीड एक्टर्स को नहीं पहनाए जाते हैं। एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की मशहूर डिजाइनर आयशा खन्ना ने खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि, 'फिल्म बंटी और बबली के कजरा रे गाने में जो लहंगा ऐश्वर्या राय बच्चन ने पहना था उसे पांच साल बाद आई फिल्म बैंड बाजा बारात के एक गाने में बैकग्राउंड डांसर के लिए दोबारा इस्तेमाल किया गया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Know What Happens to the Clothes Used in the Bollywood Films After Shooting Know in Details
ये जवानी है दीवानी - फोटो : Social Media

कई बार अपने साथ ले जाते हैं एक्टर्स
आपको बता दें की ऐसा नहीं है कि हर कपड़े को वापस प्रोडक्शन हाउस को दे दिया जाता है, कई बार स्टार्स इन कपड़ों या कोई एसेसरीज को अपने साथ भी ले जाते हैं। जी हां, सही सुना आपने कई बार फिल्म के हीरो-हिरोइन को किसी ड्रेस में अपना लुक इतना अच्छा लगता है कि वह उस ड्रेस को अपने साथ हा ले जाते हैं। इस ड्रेस को वह पहनते नहीं ब्लकि फिल्म से जुड़ी याद के तौर पर अपने पास रख लेते हैं। अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा सामने आया था, जिसके अनुसार दीपिका पादुकोण ने फिल्म नैना के किरदार का चश्मा अपने पास ही रख लिया था। ऐसे ही कई सारे स्टार अपने साथ अपने पंसदीदा किरदारों की खास यादें अपने पास ही रखते हैं। इतना ही नहीं कईं बार खुद निर्देशक उन्हें यह तोहफे में दे देते हैं।

Know What Happens to the Clothes Used in the Bollywood Films After Shooting Know in Details
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

बुकिंग पर चले जाते है वापस
कई बार कोई प्रोडक्शन हाउस बुकिंग पर कपड़े मंगवाते हैं और डील साइन करते हैं कि वे कपड़ों को शूटिंग के बाद वापस कर देंगे। इसी वजह से बहुत सी फिल्मों की शूटिंग के बाद उन्हें वापस कर दिया जाता है और वह उन्हें कहीं और बेच देते हैं। इस बात का खुलासा स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'अनुपमा' के प्रोड्यूसर राजन शाही ने किया था। उन्होंने कहा था कि, 'वह किसी कपड़े के सप्लायर से टाइ-अप कर लेते हैं, जिसके बाद वह हर मौके के हिसाब से कपड़े मंगवाते हैं और उन्हें इस्तेमाल करने के बाद कपड़ों को वापस भिजवा दिया जाता है।' 

विज्ञापन
Know What Happens to the Clothes Used in the Bollywood Films After Shooting Know in Details
माधुरी दीक्षित - फोटो : Social Media

नीलामी कर दी जाती है
दोबारा इस्तेमाल के किराय पर मंगाने और स्टार्स द्वारा लिए जाने के अलावा, कई बार हीरो या हीरोइनों के पहने हुए इन कपड़ों की नीलामी भी की जाती है। इस नीलामी को कईं बार चैरिटी ऑक्शन का नाम भी जे दिया जाता है। नीलामी से आए पैसों को चैरिटी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गौरतलब है कि फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के गाने 'जीने के है चार दिन' में सलमान खान ने जो तौलिया इस्तेमाल किया था, उसकी नीलामी की गई थी और उसे किसी ने एक लाख 42 हजार रुपये में खरीदा था। ऐसे ही फिल्म ‘देवदास’ में माधुरी दीक्षित ने जो हरे रंग का लहंगा पहना था वह लहंगा तीन करोड़ में बिका था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed