{"_id":"632367341bd3fc1fdf45a7e2","slug":"sidharth-malhotra-nora-fatehi-thank-god-song-manike-mage-hithe-release-tomorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thank God Song: 'मनिके मागे हिते' के टीजर में नजर आई सिद्धार्थ-नोरा की सिजलिंग केमेस्ट्री, कल रिलीज होगा गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Thank God Song: 'मनिके मागे हिते' के टीजर में नजर आई सिद्धार्थ-नोरा की सिजलिंग केमेस्ट्री, कल रिलीज होगा गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:26 PM IST
अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' का गाना 'मनिके मागे हिते' लोगों पर अपना जादू चलाने के लिए तैयार है। यह गाना कल यानी शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा। हाल ही में गाने का टीजर सामने आया है जिसे देखने के बाद दर्शकों में गाने को लेकर उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है।
Trending Videos
2 of 4
'थैंक गॉड' से सामने आया अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का पहला पोस्टर
- फोटो : Social Media
'मनिके मागे हिते' गाने में नोरा फतेही एक बार फिर अपनी अदाओं का जलवा दिखती नजर आने वाली हैं। गाने के टीजर में दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। जहां एक ओर नोरा काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। वहीं, सिद्धार्थ काफी हैंडसम दिख रहे हैं। इस टीजर को सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खुद शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी के खेल में क्या अयान वासना के चक्कर में पड़ जाएगा? इस खुलासे के बारे में जानने के लिए बने रहें।'
अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : Social Media
इस गाने के टीजर को शेयर करने के बाद फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। लोग जमकर इस टीजर पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इसे देखकर मैं गाने के लिए बेसब्र हुआ जा रहा हूं। गाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हॉटेस्ट सॉन्ग ऑफ द ईयर।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
4 of 4
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में अजय देवगन और सिद्धार्थ के अलावा रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं। इंद्र कुमार को दिल, इश्क, धमाल और मस्ती जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अजय देवगन की पिछली फिल्मों की बात करें तो इस साल उनकी रनवे 34 रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी दिखे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।