सब्सक्राइब करें

Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी-नजीला का हुआ ब्रेकअप! कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 15 Sep 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
Lock upp winner Comedian Munawar Faruqui Nazila Breakup unfollow each other From Instagram
मुनव्वर फारूकी-नजीला - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर विवादों में रहने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कॉमेडियन और उनकी गर्लफ्रेंड नजीला की राहें अब अलग हो चुकी हैं। फैंस के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। दोनों को मुंबई में एक साथ घूमते कई बार स्पॉट किया जा चुका है। पिछले साल ही दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। दोनों एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम कर चुके हैं। 

Trending Videos
Lock upp winner Comedian Munawar Faruqui Nazila Breakup unfollow each other From Instagram
मुनव्वर फारूकी-नजीला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कंगना रणौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' को जीतने के बाद मुनव्वर की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। इस शो के दौरान उन्होंने कई सनसनीखेज खुलासे किए थे जिसे जानकर उनके फैंस भी हैरान रह गए थे। उन्होंने बताया था कि वह पहले से ही शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया था कि फिलहाल दोनों अलग रहते हैं और कोर्ट में उनका केस चल रहा है। शो को जीतने के बाद उन्होंने नजीला से अपने रिश्ते को कंफर्म किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)

विज्ञापन
विज्ञापन
Lock upp winner Comedian Munawar Faruqui Nazila Breakup unfollow each other From Instagram
मुनव्वर फारूकी-नजीला - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि इसके पीछे की वजह क्या है यह बात अब तक साफ नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है। मुनव्वर की तरफ से भी इस बारे में अभी कोई सफाई नहीं दी गई है।

Lock upp winner Comedian Munawar Faruqui Nazila Breakup unfollow each other From Instagram
मुनव्वर फारूकी-नजीला - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कंगना के शो में मुनव्वर के साथ अंजलि की दोस्ती को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देने की बात कबूली थी। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि उन्होंने रिलेशनशिप में चीट किया था जिसका उन्होंने आज भी मलाल है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed