फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: नेगेटिव रिव्यू के बाद भी इन फिल्मों ने की अच्छी कमाई, 200 करोड़ रुपये पार हुआ था कलेक्शन

Thu, 15 Sep 2022 10:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 15 Sep 2022 10:13 PM IST
विज्ञापन
These Movies Performance is Good on Box Office Despite Bad Reviews Brahmastra to Judwaa 2 Bol Bachchan
जुड़वा 2-बोल बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

आमतौर पर दर्शक अक्सर रिव्यू देखकर फिल्म देखने का मन बनाते हैं। रिव्यू का असर फिल्मों के कलेक्शन पर भी पड़ता है। लेकिन, बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी भी रही हैं, जिन्होंने खराब रिव्यू मिलने के बाद भी अच्छा प्रदर्शन किया। कुछ फिल्में स्टार्स की बदौलत चलीं, तो कुछ का जादू कहानी की वजह से चला। कुल मिलाकर दर्शकों को खींचने में यह फिल्में कामयाब रहीं। आइए नजर डालते हैं ऐसी कुछ फिल्मों पर..

These Movies Performance is Good on Box Office Despite Bad Reviews Brahmastra to Judwaa 2 Bol Bachchan
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

'ब्रह्मास्त्र'
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले इसके विरोध की जबरदस्त आंधी चली। सोशल मीडिया पर फिल्म का बायकॉट ट्रेंड हुआ। इसके अलावा रणबीर कपूर के पुराने बयानों को लेकर उन पर निशाना साधा गया। लेकिन, रिलीज के बाद फिल्म अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से हर दिन हैरान कर रही है। भले फिल्म कमाई के मामले में अच्छी रही, लेकिन इस फिल्म को खूब नेगेटिव रिव्यू भी मिले हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट से लेकर इसके डायलॉग तक की आलोचना की गई। मगर, फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर भी रिलीज होगी।

These Movies Performance is Good on Box Office Despite Bad Reviews Brahmastra to Judwaa 2 Bol Bachchan
'जुड़वा 2' का पोस्टर

'जुड़वा 2'
इस सूची में दूसरी फिल्म डेविड धवन की 'जुड़वा 2' है। यह फिल्म वर्ष 2017 में रिलीज हुई थी। इसमें वरुण धवन, तापसी पन्नू, जैकलीन फर्नांडिस, अनुपम खेर और राजपाल यादव नजर आए थे। इस फिल्म को समीक्षकों ने पूरी तरह से खारिज कर दिया था। इसके बावजूद दर्शकों ने फिल्म पर खूब प्यार बरसाया। लगभग 65 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 138 करोड़ रुपये कमाए थे। अब यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Movies Performance is Good on Box Office Despite Bad Reviews Brahmastra to Judwaa 2 Bol Bachchan
प्रेम रतन धन पायो

'प्रेम रतन धन पायो'
सलमान खान और सोनम कपूर की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' समीक्षकों को खास रास नहीं आई थी। लेकिन, इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर नजर नहीं आया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 207 करोड़ रुपये कमाए थे। इस रोमांटिक फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म के गाने काफी पसंद किए गए थे। 

विज्ञापन
These Movies Performance is Good on Box Office Despite Bad Reviews Brahmastra to Judwaa 2 Bol Bachchan
सन ऑफ सरदार - फोटो : फिल्म

'सन ऑफ सरदार'
वर्ष 2012 में आई 'सन ऑफ सरदार' को समीक्षकों ने आड़े हाथों लिया था। अजय देवगन को भी निशाने पर लिया था। इसके उलट सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। 30 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, सलमान खान और जूही चावला जैसे सितारे थे। इस फिल्म को दर्शक हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed