फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Trailer: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं कमल हासन की नई फिल्म का ट्रेलर, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

Sun, 15 May 2022 03:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 15 May 2022 03:54 PM IST
विज्ञापन
know When where and how can you watch trailer of Kamal Haasan new film Vikram
विक्रम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विक्रम' 3 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर उनके फैंस बहुत उत्साहित हैं। इस फिल्म के जरिए अभिनेता चार साल बाद वापसी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर एक टीवी चैनल ने पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट, समय और जगह का नाम लिखा है। बता दें कि आज इस फिल्म का ट्रेलर और ऑडियो दोनों लॉन्च होने वाले हैं। 

know When where and how can you watch trailer of Kamal Haasan new film Vikram
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'विक्रम' का ऑडियो और ट्रेलर पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल में दुबई में रिलीज करने का प्लान था। लेकिन बाद में घोषणा की गई कि इस फिल्म का ट्रेलर और ऑडियो सेरेमनी का आयोजन अब आज शाम को छह बजे नेहरू इंडोर स्टेडियम, चेन्नई में होगा। 'विक्रम' कमल हासन की भारतीय-तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और लिखा भी उन्होंने ही है। फिल्म का निर्माण राज कमल के 'राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल' के बैनर तले किया जा रहा है। 

know When where and how can you watch trailer of Kamal Haasan new film Vikram
कमल हासन - फोटो : Instagram/Kamal Haasan

इस फिल्म के जरिए कमल हासन 4 साल बाद वापसी करने वाले हैं। इससे पहले उनको 2018 में रिलीज हुई तमिल और हिंदी फिल्म 'विश्वरुपम 2' में देखा गया था। 3 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म को पहले अप्रैल में रिलीज किया जाना था। बाद में इसे प्रीपोंड करके मार्च कर दिया गया। इसके बाद फिर से फिल्म की तारीख को पोस्पोन करके 29 अप्रैल कर दिया गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
know When where and how can you watch trailer of Kamal Haasan new film Vikram
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में इस फिल्म का गाना 'पत्थला-पत्थला' रिलीज किया गया है। मगर इस गाने को लेकर कमल हासन विवाद में फंस गए हैं। उन पर केस दर्ज हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, कमल हासन के खिलाफ 'पत्थला पत्थाला' गाने को लेकर पुलिस में केस दर्ज किया गया है। एक सामाजिक कार्यकर्ता का दावा है कि 'पत्थला पत्थाला' गाने में मौजूदा केंद्र सरकार का मजाक उड़ाया गया है और इससे देश का धार्मिक सौहार्द खराब हो सकता है। इस गाने से कुछ बोल हटाने की मांग की गई है। साथ ही अभिनेता के खिलाफ चेन्नई में पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक मामला दर्ज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed