{"_id":"5c95f6d4bdec222dc913027e","slug":"known-facts-about-emraan-hashmi-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इमरान हाशमी को क्यों कहा गया 'सीरियल किसर'? पहली फिल्म में क्यों हो गए रिजेक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इमरान हाशमी को क्यों कहा गया 'सीरियल किसर'? पहली फिल्म में क्यों हो गए रिजेक्ट
Sun, 24 Mar 2019 03:18 AM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 24 Mar 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
Emraan Hashmi
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में 'सीरियल किसर' के नाम से फेमस इमरान हाशमी आज वह अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इमरान ने रोमांटिक से लेकर एक्शन फिल्में कर अपनी 'सीरियल किसर' की इमेज से निकलने की बहुत कोशिश की लेकिन ऐसा हो ना सका। इमरान ने बॉलीवुड में अपना करियर साल 2003 में फिल्म 'फुटपाथ' से शुरू किया है। अब तक उन्होंने करीब 35 फिल्में की हैं। इमरान की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप होने के बावजूद उन्होंने खुद को बॉलीवुड में एक सक्सेसफुल हीरो की तरह स्टैबलिश कर रखा है। आइए जानते हैं इमरान के बार में कुछ ऐसी अनसुनी बातें जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी।
Emraan Hashmi
- फोटो : social media
इमरान ने बॉलीवुड में कदम रखने के दौरान अपना नाम बदलकर फरहान हाशमी कर लिया था, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने फिर से अपना नाम इमरान हाशमी रख लिया।
Emraan Hashmi
- फोटो : file photo
बिपाशा बसु और डिनो मोरिया की फिल्म 'राज' में इमरान हाशमी ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इसके बाद फिल्म की दो फ्रेंचाइजी 'राज 2' और 'राज 3' में उन्हें लीड रोल में देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
emraan hashmi
- फोटो : file photo
इमरान हाशमी के पिता मुस्लिम और मां कैथोलिक हैं। इमरान के दोस्त और रिश्तेदार उन्हें 'एमी' नाम से बुलाते हैं। इमरान क उनकी पहली फिल्म साल 2001 में मिली थी। फिल्म का नाम 'ये जिंदगी का सफर' था। लेकिन फिल्म के मेकर्स को लग रहा था कि वो रोल के लिए फिट नहीं हैं इसलिए उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
emraan hashmi
- फोटो : file photo
अपने एक इंटरव्यू में इमरान हाशमी ने कहा था कि उन्होंने आज तक सिर्फ एक-दो हिंदी फिल्में ही देखी हैं। वो ज्यादातर इंग्लिश फिल्में देखते हैं। शायद इसीलिए वो फिल्मों में कभी किसी की कॉपी करने की कोशिश नहीं करते हैं।