{"_id":"5c969d44bdec221450545800","slug":"sapna-chaudhary-will-not-fight-against-hema-malini-in-lok-sabha-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ज्वाइन करते ही सपना चौधरी के फैंस के लिए आई बुरी खबर, सुनकर लग सकता है झटका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कांग्रेस ज्वाइन करते ही सपना चौधरी के फैंस के लिए आई बुरी खबर, सुनकर लग सकता है झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा की मशहूर डांसर और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी की मौजूदगी में दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। माना जा रहा था कि सपना मथुरा से दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लडेंगी।
2 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : ANI
कांग्रेस मथुरा संसदीय क्षेत्र से सपना चौधरी को चुनाव मैदान में उतारने की अफवाह पर विराम लग गया है। कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर भाजपा ने फिल्म अभिनेत्री व मौजूदा सांसद हेमा मालिनी को टिकट दिया है।
3 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पहले सपना चौधरी यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से भी मिली थी। उन्होंने कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि शनिवार को सपना ने प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
सपना हरियाणा के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी खूब पॉपुलर हैं। खासकर यूपी और बिहार में सपना की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी के चलते कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस उन्हें मथुरा सीट से उतार सकती है। चुनाव न लड़ने की खबर से सपना के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
sapna choudhary, hema malini
- फोटो : social media
मथुरा में दूसरे चरण में चुनाव है, जिसके लिए 26 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। 27 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। मथुरा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होना है। माना जा रहा है कि हेमा मालिनी 25 मार्च यानी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।