फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: कम उम्र की एक्ट्रेस संग काम करने और 'कनाडा कुमार' बुलाने पर बोले अक्षय, क्या मैं...'

Thu, 21 Jul 2022 10:12 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan 7 Akshay Kumar on Canadian Kumar tag trolling for working with young actresses Do I look 55
अक्षय कुमार, कॉफी विद करण में - फोटो : इंस्टाग्राम

कॉफी विद करण सीजन 7 के तीसरे एपिसोड में, फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ सामंथा रूथ प्रभु और अक्षय कुमार ने कॉफी का लुत्फ उठाया। अक्षय ने हमेशा की तरह धमाकेदार एंट्री की और सामंथा को गोद में उठाकर शो में पहुंचे। हर बार की तरह इस बार भी करण जौहर ने दोनों सितारों के साथ जमकर गपशप की। इस दौरान होस्ट करण जौहर ने रैपिड फायर राउंड में कई बैक टू बैक सवाल किए। इसी क्रम में उन्होंने अक्षय से ट्रोलिंग को लेकर भी सवाल किया। जिसका उन्होंने बेबाक और मजेदार जवाब दिया।

Koffee With Karan 7 Akshay Kumar on Canadian Kumar tag trolling for working with young actresses Do I look 55
कॉफी विद करण में अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

जब करण ने अक्षय से पूछा कि क्या उन्हें ट्रोल किया जाता है, तो अभिनेता ने जवाब दिया कि वह ज्यादा ऑनलाइन नहीं जाते हैं। उन्होंने आगे कहा, "ज्यादा से ज्यादा वे कनाडा के बारे में लिखते हैं। जिसकी मुझे परवाह नहीं है।" करण ने फिर इशारा किया, "ट्रोल्स आपको कनाडा कुमार कहते हैं।" इसके बाद अक्षय ने हंसते हुए जवाब दिया, 'हां कनाडा कुमार। ठीक है मुझे बुलाओ।' बता दें कि चुनाव के दौरान कनाडा की नागरिकता के चलते वोट न देने पर लोगों ने अक्षय को काफी ट्रोल किया था।

Koffee With Karan 7 Akshay Kumar on Canadian Kumar tag trolling for working with young actresses Do I look 55
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद करण जौहर ने अक्षय से अगला सवाल किया और कहा कि क्या उन्हें युवा अभिनेत्रियों के साथ फिल्में करने के लिए ट्रोल किया जाता है। इसका अक्षय ने बड़ा ही मजेदार जवाब देते हुए कहा, "उन्हें जलन होती है।" उन्होंने कहा, "मैं क्यों नहीं? मैं उनके साथ काम कर सकता हूं। क्या मैं 55 दिखता हूं?"

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 7 Akshay Kumar on Canadian Kumar tag trolling for working with young actresses Do I look 55
रक्षा बंधन की अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें वर्क फ्रंट की तो अक्षय कुमार हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित फिल्म रक्षा बंधन में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री भूमि पेडनेकर होंगी, जो दूसरी बार खिलाड़ी कुमार संग स्क्रीन स्पेस साझा करने जा रही हैं। इससे पहले दोनों टॉयलेट एक प्रेम कथा में साथ नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। भाई बहनों के प्यार को दिखाती इस फिल्म में सादिया खतीब, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत नजर भी आएंगी। यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed