सब्सक्राइब करें

Koffee with Karan 7: कपूर खानदान में आलिया को हो रही परेशानी? बोलीं- 'यहां तो सब आरती भी साथ करते हैं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 07 Jul 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan 7: Alia Bhatt praises kapoor family bond and tells how Ranbir Kapoor proposed to her in Maasai Mara
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सातवें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। पहले एपिसोड में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट बतौर मेहमान शरीक हुई हैं। इस शो में उन्होंने अपनी और रणबीर कपूर की लव लाइफ की कई दिलचस्प बातें साझा की हैं। साथ ही उन्होंने कपूर खानदान की संस्कृति का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कपूर खानदान में आने के बाद उनकी जिंदगी में कई अच्छे बदलाव हुए हैं। और क्या बातचीत हुई करण जौहर और आलिया भट्ट की आइए जानते हैं...

Trending Videos
Koffee With Karan 7: Alia Bhatt praises kapoor family bond and tells how Ranbir Kapoor proposed to her in Maasai Mara
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने की थी ऋषि कपूर की खूब सेवा 
करण जौहर ने आलिया से पूछा कि एक टाइम आया था कोविड महामारी का। उस वक्त सभी घर में बंद थे। किसी न किसी तरह की एंजाइटी से गुजर रहे थे। उस टाइम तुम्हारा मी टाइम कैसा रहा? इस पर आलिया ने कहा कि कोविड महामारी जब शुरु हुई तो शुरू के तीन-चार महीने मेरा ध्यान उस पर बिल्कुल था ही नहीं। उस दौरान ऋषि अंकल की तबियत खराब थी और फिर वह गुजर गए थे। तो हम सभी का वह टाइम उनकी देखरेख और हॉस्पिटल के चक्कर काटने में ही बीत रहा था। रणबीर की मम्मी और मेरी म्म्मी साथ समय बिता रहे थे। एक तरह से मार्च, अप्रैल, मई और जून वह हमारा फैमिली टाइम था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 7: Alia Bhatt praises kapoor family bond and tells how Ranbir Kapoor proposed to her in Maasai Mara
आलिया - रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया

कपूर खानदान में आकर बदली जिंदगी  
करण जौहर ने आलिया से पूछा कि शादी के बाद एक, दूसरे परिवार में जाकर क्या तुम्हारी पूरी पर्सनैलिटी बदल गई है? तुम्हें ऐसा लगता है कि वाइफ बनने के बाद एक पार्ट अदा करना पड़ रहा है? क्योंकि कपूर फैमिली तुम्हारी फैमिली से काफी अलग है...। इस पर आलिया ने कहा, 'मैं बिल्कुल अलग माहौल में पली-बढ़ी हूं। मैं, मेरे मम्मी-पापा और मेरी बहन। हम सभी काफी क्लोज हैं। लेकिन, हमारी फैमिली बड़ी नहीं हैं। कपूर फैमिली में आकर देखा कि यहां हर कोई हर चीज साथ करता है। आलिया ने हंसते हुए कहा, 'यहां तो आरती भी सब साथ में करते हैं। यह काफी क्यूट लगता है।' आलिया ने बताया शादी से पहले रणबीर ने मुझसे पूछा था, 'जय करना आता है?' आलिया ने आगे कहा कि कपूर परिवार में कल्चर काफी महत्वपूर्ण है। यहां आकर मेरी जिंदगी में एक नई लेयर जुड़ी है। उन्होंने रणबीर को लेकर भी कहा कि वह काफी ट्रेडिशनल है।

Koffee With Karan 7: Alia Bhatt praises kapoor family bond and tells how Ranbir Kapoor proposed to her in Maasai Mara
आलिया - रणबीर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

यह राज जानकर चौंक गई आलिया
करण जौहर ने आलिया से कहा कि तुम्हारे अफेयर से पहले सभी बोलते थे कि जिस दिन रणबीर-आलिया साथ में काम शुरू करेंगे, इनका रिलेशनशिप जरूर शुरू होगा। यहां तक कि मैंने तुम्हारी सास से भी यह बात कही थी। आलिया इस बात पर जोर सें हंसी। फिर करण की बात से रणवीर सिंह ने भी सहमति जताई और कहा कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के सेट पर भी तो रणबीर ने कहा था 'मुझे उससे शादी करनी चाहिए। इस बात को सुनकर आलिया चौंक गईं। तब रणवीर ने कहा कि हां, यह सच है। तुम्हें नहीं पता?

विज्ञापन
Koffee With Karan 7: Alia Bhatt praises kapoor family bond and tells how Ranbir Kapoor proposed to her in Maasai Mara
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने बताया कैसे शुरु हुआ प्यार का सिलसिला...
करण जौहर ने जब आलिया को वह वाकया याद दिलाया जब 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के लिए आलिया और रणबीर साथ गए थे तो आलिया ने यह स्वीकार किया कि यहीं से प्यार की शुरुआत हुई थी। आलिया ने कहा, प्यार जैसा कुछ नहीं था। मैं सिंगल थी। रणबीर भी। रणबीर का साथ होना अच्छा लगता था। हम 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के लिए जा रहे थे। फ्लाइट में रणबीर ने मेरे बराबर वाली सीट पर बैठने के लिए कहा। मैं तो खुश हो गई। लेकिन, बैठने के थोड़ी ही देर बाद रणबीर ने कहा, इस सीट में कुछ दिक्कत है और वह उठकर दूसरी सीट पर चले गए। मुझे काफी तेज गुस्सा आया कि सीट को भी अभी खराब होना था। तो प्यार वाली फीलिंग्स थीं, वहीं से शुरु हुईं थीं। फिर बाकी जो हुआ वह इतिहास है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed