फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan: मलाइका को धोखा दे रहे अर्जुन कपूर? वरुण ने किया खुलासा तो अनिल कपूर बोले- उसका ब्रेकअप...

Fri, 16 Sep 2022 02:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 16 Sep 2022 02:21 PM IST
विज्ञापन
koffee with karan 7 varun dhawan reveals secrets of arjun kapoor anil kapoor said uska breakup ho jayega
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो में जितने भी सितारे आते हैं सभी के बारे में कोई न कोई राज खुलता है। इस बार कॉफी विद करण के काउच पर बैठे अनिल कपूर और वरुण धवन। इस दौरान वरुण धवन ने अपने खास दोस्त अर्जुन कपूर को मजाक-मजाक में काफी ट्रोल किया। रैपिड फायर राउंड में वरुण ने अर्जुन पर निशाना साधने का कोई कसर नहीं छोड़ी। बातों-बातों में वरुण धवन ने अर्जुन कपूर के बारे में ऐसी बात कही, जिसे सुनकर मलाइका अरोड़ा को भी शॉक लग सकता है। 

koffee with karan 7 varun dhawan reveals secrets of arjun kapoor anil kapoor said uska breakup ho jayega
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर के शो में जब फिल्म जुग-जुग जियो की स्टार कास्ट वरुण धवन और अनिल कपूर मेहमान बनकर पहुंचे तो कई मजेदार और चौंका देने वाले खुलासे हुए। रैपिड फायर राउंड में वरुण से पूछा गया कि कौन सा बॉलीवुड सेलिब्रिटी सबसे ज्यादा शेखी झाड़ता है। इसके जवाब में वरुण ने अर्जुन कपूर का नाम लिया। तब अनिल कपूर बोले उनके भतीजे के बारे में ऐसी बातें न कहें। 

koffee with karan 7 varun dhawan reveals secrets of arjun kapoor anil kapoor said uska breakup ho jayega
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद करण ने उनसे पूछा था कि सबसे ज्यादा गॉसिप कौन करता है। इसपर एक्टर ने कहा था अर्जुन और जब करण ने पूछा कि अनजान लोगों के साथ फ्लर्ट कौन करता है, इसपर भी वरुण ने अर्जुन का ही नाम लिया था। जिसके बाद अनिल ने बीच में टोकते हुए कहा,'यार भतीजा है मेरा'। वरुण ने ये भी बताया कि अर्जुन कभी-कभी फ्लर्ट करते हैं। जिसे सुनकर करण जौहर और अनिल कपूर भी हैरान रह गए। तब वरुण ने कहा कभी-कभी चलता है। फिर करण जौहर ने कहा कि उन्होंने भी सुना है कि अर्जुन ऐसा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
koffee with karan 7 varun dhawan reveals secrets of arjun kapoor anil kapoor said uska breakup ho jayega
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया

करण और वरुण की बातें सुनकर अनिल कपूर भी कहने लगे, 'यार उसका ब्रेकअप हो जाएगा'। तब वरुण ने कहा, 'नहीं-नहीं वो नहीं होगा'। बता दें पति अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रिलेशनशिप में हैं। साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते की आधिकारिक रूप से घोषणा की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed