फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KWK 8 Promo: विक्की कौशल ने गिनाए पत्नी कैटरीना कैफ से मिले ये दिलचस्प नाम, कियारा की खूबसूरती ने उड़ाए होश

Mon, 04 Dec 2023 12:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 04 Dec 2023 12:38 PM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan 8 promo Sam Bahadur Vicky Kaushal Kiara Advani made revelations about their Partners
कॉफी विद करण 8 - फोटो : सोशल मीडिया

'कॉफी विद करण 8' पहले से ही प्रशंसकों के पसंदीदा सितारों के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। पिछले एपिसोड में रानी मुखर्जी और काजोल को कॉफी काउच पर खूब धमाल मचाते देखा गया था। अब हाल ही में, 'कॉफी विद करण 8' के अगले एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया, जिसमें कियारा आडवाणी और विक्की कौशल साथ नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में विक्की ने कटरीना को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। तो आइए जानते हैं।

Koffee With Karan 8 promo Sam Bahadur Vicky Kaushal Kiara Advani made revelations about their Partners
कॉफी विद करण 8 - फोटो : सोशल मीडिया

 करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टकॉफी विद करण 8ट का नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो को जारी करते हुए करण ने कियारा को सुंदर और विक्की कौशल को बहादुर के नाम से संबोधित किया। प्रोमो की शुरुआत में ही विक्की करण को कहते हैं कि करण हम यहां शुद्धि करने आए हैं, जिसे सुन कियारा हंसने लगती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

Koffee With Karan 8 promo Sam Bahadur Vicky Kaushal Kiara Advani made revelations about their Partners
कॉफी विद करण 8 - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोमो में आगे दोनों कलाकार गेम राउंड खेलते नजर आते हैं। गेम राउंड के दौरान करण जौहर दोनों से पूछते हैं कि तीन बातें बताएं कि आपके पार्टनर आपको क्या कहकर बुलाती है। इस पर सैम बहादुर फेम विक्की कौशल ने मजाकिया जवाब देते हुए कहा, "बूबू, बेबी और ऐय", जिसे सुनकर करण और कियारा जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

Zakir Hussain Interview: मैं उस्ताद जाकिर हुसैन नहीं सिर्फ जाकिर बोल रहा हूं, पढ़िए ‘सरकार’ के रशीद का सफरनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 8 promo Sam Bahadur Vicky Kaushal Kiara Advani made revelations about their Partners
कॉफी विद करण 8 - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोमो में मेहमानों की जोड़ी 'चिकनी चमेली' गाने पर डांस नंबर्स के हुक स्टेप्स करते हुए दिखाई देते हैं। प्रोमो के जारी होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। कियारा और विक्की की जोड़ी को फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं।

KGF 2 Star Yash: 'केजीएफ 2' के बाद फिर महफिल लूटने आ रहे यश, इस तारीख को करेंगे अगली फिल्म के नाम का एलान

विज्ञापन
Koffee With Karan 8 promo Sam Bahadur Vicky Kaushal Kiara Advani made revelations about their Partners
कॉफी विद करण 8 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' के के साथ है। यह फिल्म रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी फिल्म्स द्वारा निर्मित है और मेघना गुलजार, गुलजार, भवानी अय्यर और शांतनु श्रीवास्तव द्वारा सह-लिखित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed