{"_id":"630fbf5950b20802316c51c2","slug":"koffee-with-karan-tiger-shroff-reveals-breakup-rumors-relationship-with-disha-patani-says-we-are-just-friends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Koffee With Karan 7: दिशा पाटनी संग ब्रेकअप पर खुलकर बोले टाइगर श्रॉफ, बताया रिलेशनशिप स्टेटस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Koffee With Karan 7: दिशा पाटनी संग ब्रेकअप पर खुलकर बोले टाइगर श्रॉफ, बताया रिलेशनशिप स्टेटस
कॉफी विद करण का हर सीजन हमेशा से ही चर्चा में रहता है, क्योंकि इसके हर एपिसोड में कई जाने-माने सितारे आते हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी तक के बारे में कई बाते करते हैं। इस दौरान सेलिब्रिटीज कई हैरान करने देने वाली बातें और किस्से भी साझा करते हैं। आज के एपिसोड में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ करण के साथ नजर आ रहे हैं और इस समय टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में अभिनेता ने एक्ट्रेस संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की।
2 of 4
दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं टाइगर
टाइगर श्रॉफ से करण जौहर पूछते हैं कि उनका रिलेशेशिप स्टेटस क्या है और वह दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं? इस पर टाइगर कहते हैं कि मैं बस बहुत अच्छा दोस्त हूं, जैसा की पहले से रहा हूं। हम सिर्फ अच्छे दोस्त थे, जैसे आप हैं।
3 of 4
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद करण जौहर कहते हैं कि हर संडे दोनों को साथ रेस्टोरेंट में स्पॉट किया जाता था। इस पर टाइगर श्रॉफ कहते हैं कि शायद हम दोनों को एक जैसा खाना पसंद है इसलिए। इस पर कृति कहती हैं कि तुम दोनों में काफी समानता है। इस बात पर टाइगर श्रॉफ भी हामी भरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया क्या है रिलेशनशिप स्टेटस
करण जौहर सवाल करते हैं कि मेरा सवाल है क्या आप सिंगल हो? क्योंकि इस समय दोनों के ब्रेकअप को लेकर बहुत सारी अफवाहे हैं। इस पर टाइगर श्रॉफ कहते हैं, क्या सच में...खैर हम पर लंबे समय से बहुत सारी अटकले लगाई जा रही हैं। हमने हमेशा अपनी दोस्ती को बनाए रखा है। करण फिर पूछते हैं क्या आप सिंगल हो। इस सवाल पर टाइगर गोलमोल सा जवाब देते हुए कहते हैं....मुझे लगता तो ऐसा ही है। फिलहाल टाइगर ने अब ये साफ कर दिया है कि वह और दिशा पाटनी सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।