{"_id":"61cd7597b3f1e30af75a719e","slug":"konkona-sen-sharma-son-konkona-sen-sharma-revealed-said-son-helps-in-fighting-the-biggest-fear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Konkona Sen Sharma Son:कोंकणा सेन शर्मा ने किया खुलासा, बोलीं- सबसे बड़े डर से लड़ने में बेटा करता है मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Konkona Sen Sharma Son:कोंकणा सेन शर्मा ने किया खुलासा, बोलीं- सबसे बड़े डर से लड़ने में बेटा करता है मदद
Thu, 30 Dec 2021 02:39 PM IST
विशाल तिवारी
बॉलीवुड डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: विशाल तिवारी
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:39 PM IST
सार
कोंकणा सेन शर्मा ने अभिनेत्री के रूप में अपने डर पर खुलकर बात की। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि कैसे उनका बेटा हारून उनकी मदद करता है।
विज्ञापन
कोंकणा सेन अपने बेटे के साथ।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने हालिया बातचीत में अपने सबसे बड़े डर के बारे में बात की। उनका कहना है कि 'हिंदी के बड़े चंकी डॉयलॉग्स' उनके सबसे बड़े डर हैं और उनसे उबरने में उनका बेटा उनकी मदद करता है।
स्क्रिप्ट होनी चाहिए बेहतर
कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : Amar ujala
कोंकणा अपनी बात को पूरा करते हुए कहती हैं कि, "मुझे यह पसंद नहीं है कि एक कैरेक्टर ही सब कुछ समझा रहा हो। मैं नहीं चाहती कि पूरी फिल्म को मैं अपने ही माध्यम से समझाऊं। मैं चाहती हूं कि इसे खाली मेरे माध्यम से मत करो। स्क्रिप्ट को बेहतर करो ,स्क्रिप्ट बेहतर होनी चाहिए।"
कोंकणा और रणवीर शौरी का बेटा है हारून
कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी।
- फोटो : amar ujala
अभिनेता रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा का बेटा है हारून। बता दें कि कोंकणा और रणवीर की शादी 2010 में हुई थी, लेकिन दोनों 2015 से अलग रहने लगे थे। पिछले साल अगस्त में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। दोनों के पास बेटे की संयुक्त कस्टडी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हारून पाए गए कोविड पॉजीटिव
रणवीर शौरी अपने बेटे के साथ।
- फोटो : Social Media
रणवीर शौरी ने ट्विटर के जरिए यह खबर साझा की कि उनका बेटा कोविड पॉजिटिव आया है। अपने पोस्ट में अभिनेता ने लिखा, "मेरा बेटा हारून और मैं गोवा छुट्टियों पर गए थे, वहां से वापस आकर मेरा 10 साल का बेटा कोविड पॉजिटिव पाया गया। हमने अपने को सबसे अलग कर लिया है।"
विज्ञापन
कोंकणा सेन शर्मा।
अभी-अभी मिला है यह अवॉर्ड
कोंकणा ने हाल ही में एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स 2021 में सफलता हासिल की है। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) की कैटेगरी में नेटफ्लिक्स सीरीज अजीब दास्तानों के लिए अवॉर्ड मिला है। इस सीरीज की 'गिली पुछी सेगमेंट' में उन्होंने 'भारती मंडल' की भूमिका निभाई थी।
कोंकणा इन फिल्मों में आएंगी नजर
फिल्मों की बात करें तो कोंकणा अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'कुट्टी' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, शार्दुल भारद्वाज और तब्बू भी दिखाई देंगे। टी-सीरीज की इस फिल्म से आकाश भारद्वाज पहली बार निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।