कोरोना का नया वेरिएंट दुनियाभर में पैर पसारने लगा है। लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। अभिनेत्री ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी है।
डरा रहा कोरोना: वैक्सीन की खुराक लेने के बाद भी शिल्पा शिरोडकर हुईं कोराेना पॉजिटिव, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट शेयर कर दी यह जानकारी
'हम', 'खुदा गवाह' और 'आंखें' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी शिल्पा शिरोडकर ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "कोविड पॉजिटिव #day4। सभी सुरक्षित रहें, कृपया कोरोना वैक्सीन लगवाएं और सभी नियमों का पालन करें...आपकी सरकार जानती है कि आपके लिए सबसे अच्छा क्या है। सभी को ढेर सारा प्यार।"
लगवा चुकी हैं कोरोना वैक्सीन
बता दें कि शिल्पा पहली भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने सबसे पहले कोविड वैक्सीन लगवाई थी। दरअसल, शिल्पा अपने परिवार के साथ दुबई में रह रही हैं और इसी साल जनवरी में उन्होंने चाइना की सिनोफार्म वैक्सीन का दोनों डोज लगवाया था।
ये बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं पॉजिटिव
भारत में, खासकर महाराष्ट्र में, कोविड-19 के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य ने बुधवार को नए कोविड -19 मामलों में 3,900 की वृद्धि दर्ज की, जिसमें ओमिक्रॉन के 85 मरीज शामिल हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आए हैं। अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बुलानी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी होम क्वारंटाइन में हैं।