{"_id":"5d8cf5648ebc3e0172326d7a","slug":"krishna-shroff-photo-with-boyfriend-and-bole-chudiyan-teaser-these-are-five-bollywood-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयफ्रेंड के साथ कृष्णा श्रॉफ की तस्वीर और बोले चूड़ियां के टीजर सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्वॉयफ्रेंड के साथ कृष्णा श्रॉफ की तस्वीर और बोले चूड़ियां के टीजर सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Krishna Shroff, bole chudiyan
- फोटो : social media
Link Copied
ब्वॉयफ्रेंड के साथ बीच पर मस्ती करती दिखीं कृष्णा श्रॉफ
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड इबन ह्याम्स की वजह से काफी चर्चा में हैं। इन दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। इस बीच कृष्णा श्रॉफ और इबन ह्याम्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कृष्णा श्रॉफ ब्वॉयफ्रेंड के साथ दुबई के बीच पर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को कृष्णा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं कमेंट के जरिए प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
शर्मिला टैगोर के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं सारा, दादी की जमकर की तारीफ
अभिनेत्री सारा अली खान हाल ही में अपनी दादी यानी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं। इस अवॉर्ड फंक्शन में ये दोनों अभिनेत्री काफी खूबसूरत दिख रही थीं। दादी के साथ रेड कार्पेट चलने पर सारा अली खान ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा- मेरे लिए बड़ी अम्मा (शर्मिला टैगोर) हमेशा से सुंदरता की प्रतीक रही हैं। उनके साथ किसी इवेंट में जाना मेरे लिए हमेशा से खास होता है। सोशल मीडिया पर सारा अली खान और शर्मिला टैगोर की तस्वीर वायरल हो रही है।
tanushree dutta nana patekar
- फोटो : social media
मीटू मामले एक बार फिर बोलीं तनुश्री दत्ता
भारतीय सिनेमा में मीटू आंदोलन की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता इन दिनों भारत में हैं। इस दौरान एक बार फिर से उन्होंने कथित छेड़छाड़ के मामले में अभिनेता नाना पाटेकर लगाए आरोपों पर बात की। मीडिया से बात करते हुए तनुश्री दत्ता ने कहा- मैं न्याय मिलने तक लड़ती रहूंगी। अपने शक्ति और पैसों का इस्तेमाल कर भले ही लोग बचने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन मैं न्याय पाकर ही रहूंगी। बता दें कि तुनश्री दत्ता ने बीते साल अभिनेता नाना पाटेकर पर मीटू आंदोलन के जरिए कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
4 of 5
Shraddha Arya, Alam Makkar
- फोटो : amar ujala mumbai
नच बलिए 9 में इस जोड़ी ने की शादी
छोटे पर्दे का डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। सेट पर हुईं कई दर्दनाक घटनाओं के बाद अब ये शो एक जोड़ी की सगाई की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में ब्वॉयफ्रेंड आलम मक्कड़ के साथ पहुंचीं श्रद्धा आर्या ने नच बलिए 9 में उनसे सगाई कर ली है। आलम मक्कड़ और श्रद्धा आर्या की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि आने वाली एपिसोड में इन दोनों की सगाई होते हुई दिखाई जा सकती है। एपिसोड में ज्योतिष जनार्धन पंडित इन दोनों की शादी को लेकर खुलासा भी करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : Netflix
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बोले चूड़ियां का टीजर रिलीज
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी लंबे समय से अपनी रोमांटिक फिल्म बोले चूड़ियां को लेकर चर्चा में हैं। अब फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। बोले चूड़ियां के टीजर को खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। फिल्म के इस टीजर के साथ उन्होंने बेहद मजेदार कैप्शन भी लिखा जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।