हाल ही में यूगोव (YouGov) का एक सर्वे सामने आया है। सर्वे में 2019 की 'मोस्ट एडमायर्ड वुमेन' के नाम शामिल हैं। लिस्ट में पहले नंबर पर छह बार की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम हैं जबकि इस लिस्ट में भारतीय सिनेमा से भी पांच सेलेब्स ने अपनी जगह बनाई है।
Most Admired Women in India 2019: नंबर एक पर मैरी कॉम तो बॉलीवुड से ये पांच सेलेब्स भी शामिल
'मोस्ट एडमायर्ड वुमेन' इन इंडिया की लिस्ट में पहले नंबर पर 10.36 प्रतिशत वोटों के साथ मैरी कॉम हैं। दूसरे नंबर पर 9.47 प्रतिशत वोटों के साथ किरण बेदी, तीसरे नंबर पर 9.23 प्रतिशत वोटों के साथ लता मंगेशकर, चौथे नंबर पर 7.13 प्रतिशत वोटों के साथ सुषमा स्वराज और पांचवे नंबर पर 6.35 प्रतिशत वोटों के साथ दीपिका पादुकोण हैं।
वहीं वर्ल्ड लिस्ट में मलाला युसुफ़ज़ई , मिशेल ओबामा, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय सुष्मिता सेन का भी नाम है। आगे की लिस्ट में एमा वॉटसन, ओपरा विनफ्रे, एंजेलिना जोली, इंदिरा नूई, हिलेरी क्लिंटन, क्वीन एलिज़ाबेथ दो, टेलर स्विफ्ट, Ellen Dgeneres, एंजेला मर्केल, मडोना, थेरेसा मे, मिलिया ट्रंप, यांग मी, तू योउ योउ और पेंग लियुआन का नाम शामिल है।
बता दें कि इस सर्वे में 41 देशों से कुल 42 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद लिस्ट को महिला और पुरुष के मुताबिक दो हिस्सों में बांटा गया है। ऐसे में पुरुषों की लिस्ट में जहां पीएम नरेन्द्र मोदी पहले नंबर पर हैं तो बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान का नाम लिस्ट में है।
15.66 प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर नरेंद्र मोदी, दूसरे नंबर पर 8.58% के साथ महेंद्र सिंह धोनी, 8.02% के साथ तीसरे स्थान पर हैं टाटा ग्रुप के रतन टाटा। बराक ओबामा 7.36% के साथ चौथे स्थान पर, 6.96% के साथ बिल गेट्स पांचवें, 6.55% के साथ अमिताभ बच्चन छठे, सचिन तेंदुलकर 5.81% के साथ सातवें, 4.46% के साथ विराट कोहली आठवें, शाहरुख खान 3.63% के साथ नौवें और 3.44% के साथ जैकी चैन 10वें नंबर पर हैं।
पढ़ें: Most Admired Man In India 2019: नंबर एक पर पीएम मोदी, बॉलीवुड से शाहरुख- अमिताभ
