बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ फिल्मों में नहीं आई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय रहती हैं। कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरों के लिए सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें देखकर यूजर्स के होश उड़ जा रहे हैं।
कृष्णा श्रॉफ की बिकिनी तस्वीरों ने फिर लगाई सोशल मीडिया पर आग, फैंस कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल और काले रंग की बिकिनी में कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर फैंस को दीवाना बना रहीं हैं। इसके साथ ही वो अपने शरीर पर बने टैटू को भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। हाल ही में कृष्णा ने अपने बाथरुम में मिरर सेल्फी साझा की थी जिसने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी थीं।
ऐसा पहली बार नहीं है जब कृष्णा श्रॉफ की बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही हों। इससे पहले भी कृष्णा अपने बोल्ड लुक्स साझा कर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। वहीं उनकी लेटेस्ट तस्वीर पर भी फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
कृष्णा ने अपने जन्मदिन पर भी बिकिनी तस्वीरें साझा की थी और लिखा था कि 28 की उम्र उन पर जंचती है। इस तस्वीर में उनका चेहरा नहीं दिख रहा था लेकिन उनके टैटू साफ नजर आ रहे थे।
बता दें कि कृष्णा श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के बड़े अभिनेता हैं। वहीं कृष्णा के भाई टाइगर श्रॉफ भी बॉलीवुड का जाना माना नाम है। हालांकि कृष्णा फिल्मों से दूर ही रहती हैं। वो सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड इबान हायम से ब्रेकअप को लेकर भी कृष्णा ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस ब्रेकअप की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि वो सिंगलहुड को इंजॉय कर रही हैं।