फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलायंस के गुलदस्ते में एक और फिल्म कंपनी, रिभु दासगुप्ता के साथ मिलकर बनाएंगे लीक से इतर फिल्में

Wed, 17 Feb 2021 05:05 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 17 Feb 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
Reliance Entertainment Partners With Ribhu Dasgupta To Form Film Hangar
शिबाशीष सरकार और रिभु दासगुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनिल अंबानी की एंटरटेनमेंट कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट अपनी दो पूरी हो चुकी फिल्मों ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ की रिलीज की तैयारियों में तो व्यस्त है ही, कंपनी ने बुधवार को एक नई साझेदारी का एलान भी कर दिया। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के निर्देशक रिभु दासगुप्ता के साथ एक नई कंपनी खोलने का फैसला किया है। ये नई कंपनी फिल्म हैंगर के नाम से जानी जाएगी।

Reliance Entertainment Partners With Ribhu Dasgupta To Form Film Hangar
रिलायंस एंटरटेनमेंट की फिल्म कंपनियां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिलायंस एंटरटेनमेंट हिंदी सिनेमा की ऐसी पहली फिल्म निर्माण कंपनी रही है जिसने काबिल निर्देशकों के साथ सीधे भागीदारी करके तमाम चर्चित फिल्में बनाई हैं। इस कंपनी ने अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने और मधु मंटेना के साथ फिल्म कंपनी फैंटम बनाई थी। इस कंपनी में अब अपने तीनों मित्रों की साझेदारी मधु मंटेना ने खरीद ली है। रिलायंस की एक कंपनी रोहित शेट्टी के साथ रोहित शेट्टी पिक्चर्ज भी है। और, निर्देशक इम्तियाज अली के साथ रिलायंस ने विंडो सीट फिल्म्स नाम की कंपनी बना रखी है। दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों के लिए भी रिलायंस ने वाई नॉट स्टूडियो नाम की साझा कंपनी बनाई हुई है।

Reliance Entertainment Partners With Ribhu Dasgupta To Form Film Hangar
शिबाशीष सरकार और रिभु दासगुप्ता - फोटो : Instagram

बुधवार को इसी दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हुए रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फिल्म हैंगर नाम की कंपनी बनाई। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया कि ये नई कंपनी लीक से इतर फिल्मों पर फोकस करेगी। रिभु दासगुप्ता के साथ मिलकर रिलायंस ने हाल ही में फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ बनाई है, ये फिल्म इसी महीने सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा, अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुलहरी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reliance Entertainment Partners With Ribhu Dasgupta To Form Film Hangar
शिबाशीष सरकार और रिभु दासगुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस नई साझेदारी के बारे में रिभु दासगुप्ता कहते हैं, ‘मैंने हमेशा ही इस बात पर भरोसा किया कि एक फिल्ममेकर के लिए फिल्म का कंटेंट ही पहला आधार होता है। रिलायंस एंटरटेनमेंट का दर्शन भी अच्छी कहानियां कहने पर ही रहा है। हमारी कंपनी फिल्म हैंगर ऐसी फिल्में बनाने का इरादा रखती है जिनकी कहानियां शानदार और जिनमें मनोरंजन धमाकेदार हो। इस कंपनी के जरिए हम ‘क्लास’ और ‘मास’ के बीच की लाइन धुंधली करने का इरादा रखते हैं।’

विज्ञापन
Reliance Entertainment Partners With Ribhu Dasgupta To Form Film Hangar
शिबाशीष सरकार और रिभु दासगुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार कहते हैं, ‘फिल्म ‘तीन’ के दिनों से ही रिभु दासगुप्ता अपने हर प्रोजेक्ट में एक अलग सी संवेदना लेकर आते रहे हैं। अब फिल्म हैंगर के जरिए हम भीड़ से अलग हटकर फिल्में बनाने के अपने लक्ष्य पर और आगे बढ़ने का इरादा रखते हैं और इस साझेदारी के जरिए हम ऐसी फिल्में बनाना चाहते हों जो दर्शकों को बांध कर रख सकें।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed