{"_id":"602cfa118ebc3ee97217dff1","slug":"salman-khan-heart-came-on-paramveer-ready-but-owner-refuses-to-sale-the-horse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान का 'परमवीर' पर आया दिल, करोड़ों देने के लिए हैं तैयार फिर भी हो रही मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान का 'परमवीर' पर आया दिल, करोड़ों देने के लिए हैं तैयार फिर भी हो रही मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 Feb 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram/beingsalmankhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के देशभर में करोड़ों फैंस हैं, सभी उनपर जान लुटाने को तैयार रहते हैं। लेकिन सलमान खान का दिल कही और ही आ गया है। इतना ही नहीं इसके लिए वो कोई भी कीमत देने को तैयार हैं। लेकिन फिर भी इसमें कुछ मुश्किलें सामने आ रही हैं, अब इसके समाधान के लिए सलमान की टीम लगातार प्रयास कर रही हैं।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : Instagram
पहले तो आपको बता दें कि सलमान खान का दिल आया किस पर है? दरअसल, सलमान खान परमवीर नाम के एक घोड़े पर फिदा हो गए हैं और उसे वो अब खरीदना चाहते हैं। इस घोड़े की कीमत 1 करोड़ रुपये है और सलमान खान ये कीमत देने के लिए भी तैयार हैं।
3 of 5
घोड़ा परमवीर
- फोटो : Twitter
पंजाब के फरीदकोट जिले में हॉर्स ब्रीडर्स प्रतियोगिता चल रही है। इस प्रतियोगिता में भैंसड़ा स्टड फार्म अहमदाबाद से रंजीत सिंह राठौड़ अपने दो घोड़ों को लेकर आए हैं। परमवीर इन्हीं घोड़ों में से एक है। परमवीर की कीमत 1 करोड़ है लेकिन रंजीत सिंह उसे बेचना नहीं चाहते हैं। उन्होंने सलमान खान के ऑफर को ठुकरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घोड़ा परमवीर
- फोटो : Twitter
इसके बाद भी सलमान खान की टीम लगातार इस घोड़े को खरीदने की कोशिश में जुटी हुई हैं। बता दें कि परमवीर मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा है और इसका रंग काला है। पिछले साल रिलांयस ग्रुप ने परमवीर की कीमत एक करोड़ रुपये लगाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो अपने फैंस को फिल्मों के जरिए बड़ा तोहफा देने वाले हैं। सलमान खान की फिल्म 'राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई' इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सलमान खान के पास फिल्म 'अंतिम','पठान','टाइगर 3' के ऑफर्स हैं। इनमें से कुछ फिल्मों की सलमान शूटिंग कर रहे हैं और कुछ की शुरू करने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।