अभिनेता पुलकित सम्राट की पिछले दिनों फिल्म 'पागलपंती' रिलीज हुई थी । इस फिल्म में उन्होंने कृति खरबंदा के साथ काम किया । इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान पुलकित और कृति की दोस्ती बढ़ी और अब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । हाल ही में कृति ने पुलकित से प्यार का इजहार करते हुए उनके साथ पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है ।
सलमान की बहन से तलाक ले चुके पुलकित अब इस अभिनेत्री को कर रहे डेट, इस तरह किया प्यार का इजहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में दिल वाली इमोजी भी बनाई । कृति की इस तस्वीर की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले पुलकित भी कृति के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर चुके हैं । इस तस्वीर में पुलकित, कृति को गले लगाए दिखे थे । फोटो के कैप्शन में पुलकित ने लिखा था, 'प्रिटि खरबंदा' ।
A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda) on
बता दें कि पुलकित ने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से साल 2014 में शादी की थी। इनकी शादी में सलमान ने पहुंचकर दोनों को आशीर्वाद दिया था । कुछ साल में ही दोनों का तलाक हो गया था। सलमान खान इस तलाक से काफी नाराज हुए थे और इसी के बाद से पुलकित को बड़े बैनर की फिल्में मिलनी भी बंद हो गईं थीं ।