बिग बॉस के घर में हिना खान बहुत अच्छा खेल रही हैं। वो हर बार नॉमिनेट होती हैं और फैंस उन्हें हर बार बचा लेते हैं। इसके अलावा हिना अपने विवादित बयानों से सुर्खियां भी बटोर रही हैं। हाल ही में उन्होंने साउथ की एक्ट्रेस को मोटा बताकर उनका मजाक बनाया था।
Bigg Boss 11: हिना खान की बात सुन तिलमिलाई ये पॉपुलर एक्ट्रेस, कहा- 'दो थप्पड़ खाएगी उधर ही'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ की फेमस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने हिना के इस बयान पर आपत्ति जताई। अब एक और एक्ट्रेस हैं जो हिना को उनके इस कमेंट के बदले थप्पड़ मारना चाहती हैं। इस एक्ट्रेस का नाम है कृति खरबंदा। कृति इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शादी में जरूर आना' का प्रमोशन कर रही हैं।
पढ़ें- कभी सुपरस्टार थी ये एक्ट्रेस, अब इतना बदल गया रूप नहीं पहचान पाए फैंस
एक इंटरवयू के दौरान कृति खरबंदा ने हिना खान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'हिना खान टीवी इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम हैं। अभी तक मैं उनकी बहुत इज्जत करती थी। लेकिन उनका ये बयान करना ठीक नहीं था। आप मुझे देखिए। मैं साउथ फिल्मों में काम करती हूं। लेकिन मैं बल्गी नहीं हूं। एक एक्ट्रेस दूसरी एक्ट्रेस के बारे में ऐसा कैसे कह सकती है।'
पढ़ें- एक्ट्रेस ने करवाया ऐसा फोटोशूट, लोगों ने कह डाला- 'पोर्न स्टार'
कृति ने आगे कहा, 'मुझे उस पर बहुत गुस्सा आया। आप तमन्ना, काजल अग्रवाल और सामंथा रुथ जैसी एक्ट्रेस को देख सकते हैं। कोई मोटा है तो वो उसकी दिक्कत है। जब जरूरत होती है तो हम वजन बढ़ा लेते हैं। इसका ये मतलब नहीं कि साउथ की एक्ट्रेस खराब दिखती हैं। मैं इस बयान के पूरी तरह से खिलाफ हूं।'
कृति यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा, 'ये फिल्म इंडस्ट्री के बारे में नहीं है। ये आपके कैरेक्टर पर उंगली उठाता है। राजकुमार राव ने भी फिल्म के लिए वजन बढ़ाया, तो क्या वो बल्गी हो गए। ये बल्गी-बल्गी क्या होता है। दो थप्पड़ खाएगी उधर ही।'