{"_id":"5d3d705c8ebc3e6cb47b370d","slug":"kriti-sanon-celebrate-her-29th-birthday-with-sister-nupur-sanon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस ने बहन के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, कास्टिंग डायरेक्टर ने भी दिया सरप्राइज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्ट्रेस ने बहन के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, कास्टिंग डायरेक्टर ने भी दिया सरप्राइज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kriti Sanon
- फोटो : amar ujala
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का जन्मदिन 27 जुलाई को होता है। शनिवार को उन्होंने अपना 29वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर कृति सेनन के फैंस और कई बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें बधाई दी। इस बीच कृति सेनन ने अपना जन्मदिन कैसे मनाया इसका खुलासा हो गया है।
Trending Videos
2 of 5
Kriti Sanon
- फोटो : social media
उनके जन्मदिन की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कृति सेनन के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो उनकी बहन नुपूर सेनन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। गौरतलब है कि नुपूर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कृति सेनन के लिए कुछ सरप्राइज भी रखा था।
नुपूर सेनन ने कृति सेनन के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। एक वीडियो में कृति अपने बर्थडे का केक काटती हुई नजर आईं। वहीं अन्य वीडियो में नुपूर और कृति सेनन काफी मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। कृति सेनन का केक काटने का वीडियो उनके फैन क्लब ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
वीडियो में कृति रेड ड्रेस में नजर आईं। वहीं कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कृति सेनन के कॉलेज की कई तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी साथ ही उनके लिए लंबी-चौड़ी कैप्शन भी लिखी। दर्शक कृति सेनन की तस्वीरों और वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस शुक्रवार कृति सेनन की फिल्म अर्जुन पटियाला रिलीज हुई है।
फिल्म अर्जुन पटियाला में कृति सेनन के साथ वरुण शर्मा और पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। बात कृति सेनन की अगली फिल्म की तो अर्जुन पटियाला के बाद अब वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आएंगी। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।