बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर कृति सेनन का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि राब्ता, जो कि साल 2017 में आज के ही दिन यानी कि 9 जून को रिलीज हुई थी। यह वीडियो सुशांत के फैंस को भावुक बनाने के लिए काफी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म राब्ता की शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन कितनी मस्ती कर रहे थे। कृति ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट किया है, वो एक वीडियो है, जिसमें वो सुशांत के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल वीडियो में फिल्म राब्ता के कई सीन्स की झलकियां दिख रही हैं, जहां सुशांत और कृति साथ में मस्ती करते दिख रहे हैं। एक ओर जहां वीडियो में सुशांत और कृति नजर आ रहे हैं तो वहीं बैकग्राउंड में आतिफ असलम का गाना दरअसल बज रहा है।
'राब्ता' के चार साल: कृति सेनन ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, कहा- क्या पता था कि..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृति सेनन ने यह भी लिखा है कि फिल्में आती हैं और चली जाती हैं....मगर हरेक फिल्म के पीछे ढेरों यादें होती हैं..हम जो रिश्ते बनाते हैं और एक-दूसरे के साथ जिन पलों को जीते हैं, वे हमारे अंदर रहते हैं...कुछ औरों से अधिक...राब्ता मेरे सबसे बेहतर और सबसे यादगार अनुभवों में से एक है और यह हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगा...मुझे क्या पता था कि यह हमारा पहला और आखिरी होगा...'
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल होने वाला है। 14 जून 2020 में सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनको प्यार करने वाले प्रशंसकों और उनके परिवार के लिए ये स्वीकारना बहुत ही कठिन है कि आज ये बहुप्रतिभाशाली कलाकार हमारे बीच नहीं रहा। बीते साल मुंबई स्थित अपने घर में सुशांत मृत पाए गए थे। हालांकि सीबीआई उनकी मौत की जांच कर रही है। इस साल सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि है।
फिल्म में सुशांत और कृति की केमेस्ट्री काफी जबरदस्त लगी। फिल्म में कई बेहतरीन सीन्स हैं जिसमें दोनों की एक्टिंग कमाल की है। 'राब्ता' कहानी है दो प्रेमियों की जिनका प्यार पुराने जमाने से नए जमाने तक का सफर करता है।