{"_id":"631f6dc54a43dd53141b0dad","slug":"kriti-sanon-started-preparations-for-new-project-with-anurag-kashyap-know-how-character-actress-will-be-play","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kriti Sanon: कृति सेनन ने शुरू की अनुराग कश्यप की फिल्म के लिए तैयारी, ऐसा होगा एक्ट्रेस का किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kriti Sanon: कृति सेनन ने शुरू की अनुराग कश्यप की फिल्म के लिए तैयारी, ऐसा होगा एक्ट्रेस का किरदार
सिनेमा के सितारे अपनी फिल्मों में किरदार के साथ न्याय करने के लिए जमकर मेहनत करते हैं। उन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री कृति सेनन। एक्ट्रेस ने 'हाउसफुल 4', 'लुका छुपी' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है। अगर फिल्म मिमी में कृति के लुक के देखा जाए तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि वह अपने हर किरदार के लिए जमकर मेहनत करती हैं। फिलहाल इसी बीच अब कृति सेनन ने एक और फिल्म की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं, जिसे अनुराग कश्यप निर्देशित करने वाले हैं।
2 of 4
कृति सेनन
- फोटो : social media
कृति सेनन ने शुरू की वर्कशॉप
सामने आई जानकारी के मुताबिक, कृति सेनन अनुराग कश्यप के साथ अपनी आगामी फिल्म करने जा रही हैं और दोनों इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए कृति सेनन ने इस प्रोजेक्ट के लिए निर्देशक अनुराग कश्यप की देखरेख में डायलॉग्स आदि बोलने की वर्कशॉप लेनी शुरू कर दी है।
3 of 4
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा होगा फिल्म में कृति सेनन का किरदार
सूत्रों की मानें तो अनुराग कश्यप द्वारा लिखा गया यह अब तक के सबसे उग्र महिला किरदारों में से एक है। ये एक भावनात्मक फिल्म होगी। जानकारी के मुताबिक, फिल्म में कृति का किरदार ऐसा होगा जो इससे पहले उनकी किसी फिल्म में नहीं देखा गया। जानकारी के मुताबिक, इस क्राइम थ्रिलर की शूटिंग नबंवर में शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कृति सेनन
- फोटो : insta
कृति सेनन की इस फिल्म को लेकर ऐसी चर्चाएं थीं कि ये हॉलीवुड की किल बिल का रीमेक है लेकिन अनुराग कश्यप ने इससे इंकार किया था और बताया था कि ये नई कहानी है। बात करें वर्क फ्रंट की तो कृति सेनन के हाथ में इस समय फिल्म गणपत है, जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। वही इसके अलावा एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म शहजादा में भी दिखाई देने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।