फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon: कबीर बहिया से अफेयर की अफवाहों के बीच, कृति सेनन बोली-‘प्यार को लेकर किसी की नहीं सुनती’

Mon, 30 Dec 2024 05:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 30 Dec 2024 05:37 PM IST
सार

कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री का नाम लंबे समय से बिजनेस मैन कबीर बहिया से जोड़ा जा रहा है। हाल ही में कृति ने एक पॉडकास्ट में प्यार, रिलेशनशिप को लेकर बातचीत की। 
 

विज्ञापन
Kriti Sanon Talk About First Crush Amid Relationship Rumours With Kabir Bahia
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

कुछ दिन पहले कृति सेनन को बिजनेस मैन कबीर बहिया के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए देखा गया। सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें कृति ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी साझा कीं। हाल ही में एक कृति रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट पर नजर आईं। इस पॉडकास्ट में उन्होंने करियर, पर्सनल लाइफ पर काफी सारी बातें कीं। साथ ही प्यार को लेकर भी काफी कुछ कहा।

Kriti Sanon Talk About First Crush Amid Relationship Rumours With Kabir Bahia
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon

कृति का प्यार को लेकर नजरिया 
रणवीर इलाहाबादिया ने अपने पॉडकास्ट में कृति सेनन से पहले क्रश के बारे में सवाल किया? तो वह बोली- ‘प्यार को लेकर मैं सिर्फ अपनी सुनती हूं, इस मामले में मैं किसी की नहीं सुनती हूं।’ वह पॉडकास्ट में आगे अपने पहले स्कूल क्रश के बारे में भी बताती हैं।

 

Kriti Sanon Talk About First Crush Amid Relationship Rumours With Kabir Bahia
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

जब पहली बार हुआ प्यार 
कृति सेनन बताती हैं कि जब ग्यारहवीं क्लास में रही होंगी, तब उन्हें पहला क्रश हुआ था। वह लड़का काफी लंबा था, उस पर अकसर ही कृति की नजर चली जाती थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। वह लड़का कृति की मम्मी के फोन पर कॉल किया करता था। इस बात को मम्मी से छुपाना कृति के लिए काफी मुश्किल होता था। अपने पहले क्रश को याद करके, कृति सेनन पॉडकास्ट पर काफी मुस्कुरा भी रही थीं।

Sikandar: फैंस को खास ईदी देने की तैयारी में भाईजान, 'पुष्पा 2' से ज्यादा स्क्रीन्स पर 'सिकंदर' का कब्जा 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon Talk About First Crush Amid Relationship Rumours With Kabir Bahia
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

फिर जब टूट गया दिल 
आगे चलकर कृति का पहले क्रश के साथ रिलेशनशिप टूट गया। पॉडकास्ट में कृति ने यह भी बताया कि ब्रेकअप होने पर वह रोई भी थी। बाद में उन्हें अहसास हुआ कि यह प्यार नहीं था, बस एक क्रश जैसा था।

Ananya Panday: ‘धूम’ फिल्म के अली से कनेक्ट करती हैं अनन्या पांडे, प्यार को लेकर कही मन की बात 

 

विज्ञापन
Kriti Sanon Talk About First Crush Amid Relationship Rumours With Kabir Bahia
दो पत्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol

एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन में उतर चुकी हैं 
कृति सेनन ने इस साल तीन फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, ‘क्रू’ और ‘दो पत्ती’ शामिल रहीं। फिल्म ‘दो पत्ती’ में एक्टिंग करने के साथ कृति सेनन ने इसे प्रोड्यूस भी किया। आगे भी वह अपने प्रोडक्शन हाउस तले अलग-अलग तरह की फिल्में प्रोड्यूस करना चाहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed