बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस इकॉनमी क्लास में सफर करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्हें फ्लाइट में एक बच्चे के साथ खेलते हुए भी देखा जा रहा है। अभिनेत्री का यह वीडियो पैपराजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कृति सफेद ड्रेस और गुलाबी रंग की शॉल में नजर आ रही हैं।
Kriti Sanon : इकोनॉमी क्लास में सफर कर कृति सेनन ने जीता नेटिजंस का दिल, फैंस बोले- आप इतनी प्यारी हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस का एक और वीडियो भी इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी खिड़की वाली सीट पर एक छोटे बच्चे के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रही हैं। बच्चे ने कृति के सामने वाली सीट से अपना हाथ बढ़ाया और बच्ची को पकड़ कर किस भी करती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
वायरल हो रहे कृति के इस वीडियो पर नेटिजंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वह बहुत प्यारी हैं।" दूसरे ने लिखा, "जब वह बच्चे के साथ होती है तो वह बेबी बन जाती हैं।" "वह अब तक की सबसे प्यारी इंसान हैं।"
View this post on Instagram
कृति मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हैं और एक्ट्रेस प्रसिद्ध पोहा और जलेबी का आनंद ले रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोहा और जलेबी खाते हुए एक तस्वीर शेयर की है। उनकी इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Eid Release: पिछले पांच साल में बॉक्स ऑफिस को सिर्फ एक बार मिली ईदी, फ्लॉप की लिस्ट में सलमान समेत कई सितारे
Raftaar: रफ्तार ने द कपिल शर्मा के शो को बताया 'शोशेबाजी', वायरल होने पर डिलीट किया वीडियो