बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन अपनी अदाकारी के बल पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना चुकी हैं। कृति सेनन को कल यानी 23 मई इस इंडस्ट्री का हिस्सा बने आठ साल हो जाएंगे। अपने इस सफर में कृति ने कई सारी फिल्मों में काम किया और कई तरह के रोल निभाए। अब इस खास दिन पर कृति एक घोषणा करने वाली है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी।
Kriti Sanon: हिंदी सिनेमा में कृति सेनन के पूरे होंगे आठ साल, अब कर रही हैं नए अवतार में आने की तैयारी
दरअसल, कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, '23 मई को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मैंने एक्टर के रूप में शुरुआत की थी। कल इस इंडस्ट्री का हिस्सा बने आठ साल हो जाएंगे, ऐसे में एक नई यात्रा की शुरुआत करने की घोषणा करने वाली हूं...बने रहें! कल दोपहर 12 बजे।'
कृति की इस पोस्ट पर फैंस के साथ ही सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। कृति की बहन नुपुर सेनन ने भी अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। एक फैन ने लिखा, ‘सुपर एक्साइटेड कृति’, तो दूसरे ने लिखा, ‘इंतजार नहीं होता’। एक अन्य ने लिखा, ‘आप बेस्ट हैं, आठ साल पूरे करने पर बधाई।’
बता दें कि कृति सेनन ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 2014 में आई 'हीरोपंती' से की थी। इस फिल्म से ही टाइगर श्रॉफ ने भी कृति से साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद कृति 'बरेली की बर्फी', 'दिलवाले', 'लुका छुपी', 'मिमि' जैसी की फिल्मों में नजर आईं। वहीं, इस साल उनकी फिल्म 'गणपत', 'भेड़िया' और 'शहजादा' भी आने वाली है।