फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK: 'दृश्यम 2' को लेकर केआरके ने अपने प्रीडिक्शन को बताया गलत, कुछ ही देर में अपनी बात से मुकरे

Sat, 19 Nov 2022 01:38 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 01:38 PM IST
विज्ञापन
krk aka kamaal r khan reaction on ajay devgn film drishyam 2 box office collection
केआरके - फोटो : social media

कमाल आर खान हमेशा ही अपने विवादित बयानों के साथ ही बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वैसे तो केआरके हमेशा ही बॉलीवुड स्टार्स पर तंज कसते नजर आते हैं, लेकिन कई बार वह खुलकर तारीफ भी करते दिखाई देते हे। कमाल आर खान एक सेल्फ क्रिटिक हैं और वह ज्यादातर बॉलीवुड फिल्मों के रिलीज होने से पहले ही उसे हिट या फ्लॉप का तमगा दे देते हैं। हालांकि 'दृश्यम 2' रिलीज होने के बाद केआरके अलग ही सुर में नजर आए और खुद ही कह दिया कि वह अजय देवगन से हार गए। हालांकि हमेशा की तरह कुछ ही देर में उन्होंने अपनी बात से पलटी मारते हुए दूसरा ट्वीट भी किया है।


 

krk aka kamaal r khan reaction on ajay devgn film drishyam 2 box office collection
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा- आखिरकार लगभग तीन साल बाद अजय देवगन ने मुझे हरा दिया है। फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर मेरा बिजनेस प्रीडिक्शन गलत हो गया है, यानी मेरा पास अभी भी फिल्म व्यवसाय का 99.9% सटीकता रिकॉर्ड है।

krk aka kamaal r khan reaction on ajay devgn film drishyam 2 box office collection
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके अपने पहले ट्वीट में जहां खुद के प्रीडिक्शन को गलत बताते नजर आए तो वहीं तुरंत ही दूसरे ट्वीट में कटाक्ष करते हुए लिखा- "मैं अभी PVR अधिकारियों के साथ बात कर रहा था और उनके अनुसार मल्टीप्लेक्स चेन 'दृश्यम 2' के कुल कलेक्शन का 63 प्रतिशत (60 प्रतिशत नहीं) प्रदर्शन कर रहे हैं! यानी अजय देवगन बहुत असली कलेक्शन दे रहा है जैसे करण जौहर ने ब्रह्मास्त्र कलेक्शन दिया।" गौरतलब है, 'ब्रह्मास्त्र' के कलेक्शन के बाद केआरके का कहना था कि मेकर्स की तरफ से ज्यादा कलेक्शन बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
krk aka kamaal r khan reaction on ajay devgn film drishyam 2 box office collection
दृश्यम 2 - फोटो : social media
'दृश्यम 2' में अजय देवगन के अलावा पुरानी स्टार कास्ट में श्रेया सरन, इशिता दत्ता और तब्बू नजर आ रही हैं। जबकि अभिनेता अक्षय खन्ना इस बार आईजी के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस क्राइम, सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की कहानी पहले भाग में जहां खत्म हुई थी वहीं से शुरू की गई है। 'दृश्यम 2' में सैम की गुमशुदगी के केस को सात साल बाद दोबारा से रीओपन करनी की कहानी दिखाई गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed