{"_id":"5a1a6b374f1c1b8e698bdf52","slug":"krk-is-back-on-twitter-with-his-allegation-against-srk-aamir-and-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर वापस लौटा KRK, आते ही शाहरुख-आमिर-सलमान पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्विटर पर वापस लौटा KRK, आते ही शाहरुख-आमिर-सलमान पर लगाए गंभीर आरोप
टीम डिजिटल/ नोएडा
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने अजीबोगरीब ट्वीट्स के लिए चर्चा में बने रहने वाले कमाल आर खान की ट्विटर पर वापसी हो चुकी है। पिछले महीने केआरके का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। ट्विटर पर लौटते ही केआरके अपनी भड़ास निकालने से खुद को नहीं रोक पाए।
- फोटो : youtube
ट्विटर पर अपने अकाउंट के सस्पेंशन का ठीकरा केआरके ने बॉलीवुड के तीनों खानों के माथे पर मड़ दिया। केआरके के मुताबिक उनका ट्विटर अकाउंट शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के वजह से सस्पेंड हुआ।
अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, 'शाहरुख + सलमान खान + आमिर खान ने ट्विटर को मेरा अकाउंट सस्पेंड करने के लिए फोर्स किया था, लेकिन वो मुझे फिल्में रिव्यू करने से नहीं रोक सकते, जिससे पब्लिक को बकवास फिल्में न देखनी पड़े। मुझे रोकने से अच्छा है कि वो बेहतर फिल्में बनाए'।
SRK + Salman Khan + Aamir Khan forced #Twitter to suspend my account, but still they can’t stop me from reviewing films to save public from watching their crap films. Better, they should make good films instead to stop me.
— KRK (@KRKActor) November 24, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
केआरके ने शाहरुख पर आरोप लगाते हुए कहा, 'कल शाहरुख ने एक टॉप डायरेक्टर से कहा था कि वो अगले 2 साल में सारे इडियट क्रिटिक्स को खत्म कर देंगे। धन्यवाद शाहरुख। देखते हैं आप अगले 2 साल में क्रिटिक्स को खत्म करेंगे या खुद को।
Yesterday, SRK told to one of the top director that he will finish all these idiot critics within next 2 years. Thank you SRK. Let’s see if you will finish Critics or You will finish yourself within next 2 years.
— KRK (@KRKActor) November 24, 2017
विज्ञापन
- फोटो : Zee Music Company
बता दें कि आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' का क्लाइमेक्स का खुलासा करने के बाद 18 अक्टूबर को उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया था। वो सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर आपत्तिजनक कमेंट्स करते रहते हैं। एक विवादित ट्वीट के बाद केआरके के खिलाफ विक्रम भट्ट ने FIR भी दर्ज करवाई थी। बाद में ट्विटर पर माफी मांग कर पीछा छुड़ाना पड़ा था।