सब्सक्राइब करें

ट्विटर वॉर: सलमान से पंगा लेने के बाद केआरके ने अर्जुन कपूर को बताया अच्छा दोस्त, बोले- आप असली मर्द हो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Jun 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
KRK Praises Arjun Kapoor Says You Are Only My Real Friend In Bollywood Salman Khan
केआरके, अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram

पिछले कई दिनों से कमाल राशिद खान सुर्खियों में बने हुए हैं और वो एक के बाद एक एक्टर्स का नाम ले रहे हैं। सुपरस्टार सलमान खान से शुरू हुआ ये विवाद अब बड़ा होता जा रहा है। केआरके ने सिंगर मीका सिंह को भी खरी खोटी सुनाई थी। इसके बाद उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट भी लॉक कर लिया था, हालांकि, अब उन्होंने वापस अकाउंट अनलॉक कर लिया है। अब केआरके ने एक्टर अर्जुन कपूर को अपना खास दोस्त और उन्हें असली मर्द बताया है। केआरके का ट्वीट वायरल हो रहा है और लोग उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 



अर्जुन कपूर को टैग करते हुए किया ट्वीट
केआरके ने बताया कि अर्जुन कपूर ने उनसे काफी देर तक फोन पर बात की और उन्हें अब समझ आया कि वो ही उनके सच्चे दोस्त है। सिर्फ यही नहीं केआरके ने उनकी फिल्मों को निगेटिव रिव्यू देने से भी मना किया है।

Trending Videos
KRK Praises Arjun Kapoor Says You Are Only My Real Friend In Bollywood Salman Khan
केआरके

केआरके ने एक्टर अर्जुन कपूर को टैग करते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'शुक्रिया अर्जुन भाई, आपकी कॉल और लंबी बातचीत के लिए। अब मैं समझा कि बॉलीवुड में सिर्फ आप ही मेरे अच्छे दोस्त हो और सिर्फ आप ही असली मर्द को जो किसी से नहीं डरता। अब मैं कभी आपकी फिल्मों का निगेटिव रिव्यू नहीं करूंगा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
KRK Praises Arjun Kapoor Says You Are Only My Real Friend In Bollywood Salman Khan
सलमान खान, केआरके - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें, सलमान खान से केआरके ने सीधा पंगा लिया था और उन्हें काफी भला बुरा भी कहा था। सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया था। केआरके के अनुसार ये मामला राधे की निगेटिव समीक्षा करने के बाद शुरू हुआ है और इसी वजह से सलमान ने उनपर मानहानि का दावा किया है। जबकि सलमान खान की लीगल टीम ने बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया था कि यह केस इसलिए किया है, क्योंकि उन्होंने सलमान को बदनाम करने के उन्हें भ्रष्ट बताया है और उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन पर धोखाधड़ी और पैसों की हेरफेर का आरोप लगाया है।

KRK Praises Arjun Kapoor Says You Are Only My Real Friend In Bollywood Salman Khan
मीका सिंह और केआरके - फोटो : Twitter

सलमान खान का पक्ष लेते हुए मीका सिंह ने कहा था, 'मैं हैरान हूं कि सलमान भाई ने उसके खिलाफ केस करने में इतना वक्त क्यों लगाया। उस जैसे गधे को जितना जल्दी हो सके, सबक सिखाना चाहिए। वह हमेशा व्यक्तिगत टिप्पणी करता है, जो कि गलत है।'

विज्ञापन
KRK Praises Arjun Kapoor Says You Are Only My Real Friend In Bollywood Salman Khan
मीका सिंह - फोटो : Instagram

हाल ही में मीका सिंह ने केआरके को लेकर दावा किया है कि उन्होंने डर के मारे अपना घर ही बेच दिया है। उन्होंने कहा कि, 'केआरके तू मेरा बेटा है, मैं उनसे लड़ाई करता हूं जो मेरे बराबर हो। 'देख भाई मैं तेरे घर के सामने खड़ा हूं, यहां पर। छाती चौड़ी करके। तू जहां कहेगा वहां मिल लेता हूं। तू मेरा बेटा है और हमेशा बेटा ही रहेगा। तेरी मेरी कोई लड़ाई नहीं है। तूने अपना ये घर बेच दिया। तेरे जितने और घर हैं वो मत बेचना क्योंकि तेरी मेरी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। मेरे से डर मत,  मैं तेरे को मारुंगा- पीटूंगा नहीं। तेरे को सबक सिखाना था, लेकिन इतना बड़ा नहीं कि तू अपना घर बेचकर चला जाए, आखिरकार तू मेरा पड़ोसी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed