फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK: केआरके ने ब्लू टिक पर चार्ज लगाने को लेकर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'एलन मस्क लाइफ टाइम मेंबरशिप फीस भी बताएं

Wed, 02 Nov 2022 06:25 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 02 Nov 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
krk reaction on twitter blue tick kamaal r khan says Please introduce lifetime membership
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है, वह एक के बाद एक चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं। जहां उन्होंने अब तक ट्वीटर के पुराने सीईओ से लेकर कई अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है तो वहीं उन्होंने हाल ही में घोषणा की है कि जिन लोगों के पास भी ब्लू टिक होगा, उन्हें हर महीने के 8 डॉलर यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से तकरीबन 600 रुपये शुल्क देना होगा। ये जानकारी सामने आते ही यूजर्स से लेकर सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं। अब हर बात पर अपनी राय रखने के लिए मशहूर केआरके ने ब्लू टिक पर चार्ज लगाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है।


 

Pathaan: सिद्धार्थ आनंद ने किंग खान के जन्मदिन पर टीजर रिलीज करने की बताई वजह, बोले- पठान फिल्म नहीं बल्कि...

krk reaction on twitter blue tick kamaal r khan says Please introduce lifetime membership
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। वह खुद भी ट्विटर पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और हर दिन कई ट्वीट करते नजर आते हैं। एलन मस्क के ब्लू टिक मेंबर्स से शुल्क लेने के फैसले पर केआरके ने प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि एलन मस्क को लाइफटाइम मेंबरशिप प्लान के बारे में भी बताना चाहिए।
 

Avatar the Way of Water: अवतार द वे ऑफ वॉटर का नया ट्रेलर रिलीज, पेंडोरा की शानदार दुनिया देख रह जाएंगे हैरान

krk reaction on twitter blue tick kamaal r khan says Please introduce lifetime membership
कमाल आर खान - फोटो : social media

केआरके उर्फ कमाल आर खान ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा- "डियर, एलन मस्क कृपया लाइफ टाइम मेंबरशिप भी लागू करें क्योंकि हम में से कई यूजर्स जीवनभर के लिए एक साथ पूरा भुगतान करना पसंद करेंगे।" हालांकि केआरके के इस ट्वीट के बाद यूजर्स मजेदार प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
krk reaction on twitter blue tick kamaal r khan says Please introduce lifetime membership
केआरके - फोटो : social media

केआरके के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा- "इसका घर जाएगा इतने में"। दूसरे ने लिखा- "जिंदगी चार दिनों की है भाई इतना लंबा रिस्क मत ले"। वहीं कई यूजर्स उनसे पठान के रिव्यू को लेकर सवाल करते नजर आए। दरअसल बॉलीवुड स्टार्स को हमेशा कटघरे में खड़ा करने वाले केआरके के सुर इन दिनों बदले हुए नजर आ रहे हैं। वह सलमान से लेकर शाहरुख खान तक से माफी मांग चुके हैं। अब ऐसे में यूजर्स उनसे किंग खान की फिल्म 'पठान' का रिव्यू करने के बारे में पूछ रहे हैं।
 

Disenchanted: डिसेनचांटेड का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन से ओटीटी पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed