फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK: केआरके का दावा, 'ऋतिक ने मुझे घर बुलाकर सुनाई थी अपनी और कंगना की कहानी, लैपटॉप पर दिखाए थे बढ़िया फोटोज

Thu, 25 Aug 2022 06:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 25 Aug 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
KRK reacts on Hrithik Roshan and Kangana Ranaut Love Story say actor showed me her photos
ऋतिक रोशन-केआरके-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके फिल्म इंडस्ट्री और सितारों पर खुलकर अपनी राय देते नजर आते हैं। कई बार वह विवादित टिप्पणी भी देते नजर आते हैं, जिसके चलते उन्हें ट्रोल किया जाता है। ऐसा मुश्किल ही कोई दिन जाता होगा, जब केआरके किसी स्टार या फिल्म पर निशाना न साधते हों। एक बार फिर उन्होंने एक बॉलीवुड स्टार को निशाने पर लिया है। साथ ही उनकी आगामी फिल्म के टीजर का रिव्यू भी कर डाला है। यह स्टार हैं ऋतिक रोशन। इतना ही नहीं, केआरके ने ऋतिक रोशन और कंगना रणौत की पुरानी प्रेम कहानी का भी जिक्र छेड़ दिया है। उन्होंने यह दावा किया है कि ऋतिक रोशन ने एक बार उन्हें घर बुलाकर कंगना रणौत के बढ़िया बढ़िया फोटोज दिखाए थे।

KRK reacts on Hrithik Roshan and Kangana Ranaut Love Story say actor showed me her photos
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर चर्चा में हैं। केआरके ने हालिया वीडियो में उनकी इस फिल्म पर अपनी राय दी है। मगर, बीच में वह कंगना और ऋतिक की बात को भी ले आए। यह बात तो किसी से छिपी नहीं है कि एक वक्त पर कंगना रणौत और ऋतिक रोशन के बीच तगड़ा अफेयर रहा। मगर, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब केआरके ने अचानक इन दोनों का जिक्र अपनी हालिया वीडियो में कर दिया है। केआरके ने यह दावा किया है कि ऋतिक रोशन ने उन्हें अपने घर पर बुलाया था और बाकायदा लैपटॉप खोलकर कंगना की बढ़िया-बढ़िया फोटोज दिखाई थीं।

KRK reacts on Hrithik Roshan and Kangana Ranaut Love Story say actor showed me her photos
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि केआरके ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' के टीजर का रिव्यू करते नजर आए हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन की एक्टिंग पर जमकर तंज कसे हैं। बीच में ही वह कंगना का जिक्र कर बैठे। उन्होंने कहा कि ऋतिक ने खुद उन्हें कंगना की कहानी बताई थी। साथ ही बोले, 'सही वक्त आने पर इस बात का भी रिव्यू करूंगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
KRK reacts on Hrithik Roshan and Kangana Ranaut Love Story say actor showed me her photos
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने वीडियो में ऋतिक के साथ-साथ सैफ अली खान पर भी खूब निशाना साधा है। केआरके ने कहा कि इस फिल्म में वही सैफ अली खान हैं, जो करीना कपूर के पति हैं। वही करीना कपूर जो कहती हैं कि आपको हमारी फिल्में नहीं देखनी तो मत देखिए। केआरके ने कहा, 'सैफ अली खान तो खुद कहते हैं कि मैं तो हिंदी फिल्में देखता ही नहीं। मैं तो बस इंग्लिश फिल्में देखता हूं। अपनी भी फिल्में नहीं देखता।' केआरके ने यह भी दावा किया कि सैफ अली खान ने यूपी में इस फिल्म की शूटिंग करने से इनकार कर दिया था। ऋतिक की 'विक्रम वेधा' की बात करें तो यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed