फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Kumar: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सावन कुमार टाक का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Thu, 25 Aug 2022 06:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 25 Aug 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
Producer Director Sawan Kumar Passes Away at the age of 86
सावन कुमार टाक - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवड के मशहूर प्रोड्यूसर डायरेक्टर सावन कुमार टाक का निधन हो गया है। बीती रात तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उन्होंने शाम करीब चार बजकर पंद्रह मिनट पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर 12ः 30 बजे पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर और हार्टअटैक के चलते हुआ है। 

 

Producer Director Sawan Kumar Passes Away at the age of 86
सावन कुमार टाक - फोटो : सोशल मीडिया

सावन कुमार के निधन की जानकारी उनके भांजे नवीन टाक ने दी है। इस बारे में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से फेफड़े की बीमारी जूझ रहे थे। पिछले दिनों वह काफी कमजोर महसूस कर रहे थे और उन्हें बुखार भी था। अस्पताल में भर्ती कराने पर पता चला कि उनके फेफड़े पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि उनका हृदय भी ठीक से काम नहीं कर रहा था। 

 

Producer Director Sawan Kumar Passes Away at the age of 86
सावन कुमार टाक - फोटो : सोशल मीडिया

उनके निधन पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने दुख जताया है। सलमान ने ट्विटर उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सलमान ने ट्वीट किया, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। हमेशा आपको प्यार और सम्मान किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Producer Director Sawan Kumar Passes Away at the age of 86
सावन कुमार टाक - फोटो : सोशल मीडिया
सावन कुमार टाक बॉलीवुड के उन निर्माता निर्देशक में से थे जिन्होंने कई बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्में बनाईं। उन्होंने संजीव कुमार से लेकर सलमान खान तक के साथ काम किया। सलमान के साथ वह फिल्म 'सावन' बना चुके हैं। इसके अलावा उन्हें संजीव कुमार और महमूद जूनियर उर्फ नईम सैय्यद जैसे मशहूर शख्सियत को इंडस्ट्री में ब्रेक देने के लिए जाना जाता है। बता दें कि निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म मीना कुमारी के साथ 'गोमती के किनारे' थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed