कमाल राशिद खान यानी कि केआरके हमेशा से अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड हस्तियों पर निशाना साधते हैं और एक नई तरह की बहस को जन्म देते हैं। अब उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ नया खुलासा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में दावा किया है कि कंगना रनौत के कहने पर ही वो करण जौहर को निशाना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत के कहने पर ही उन्होंने फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर पर हमला किया।
केआरके का खुलासा: कंगना के कहने पर साधा करण जौहर पर निशाना, सबूत के तौर पर सारे एसएमएस मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबूत के तौर पर एसएमएस मौजूद
कमाल राशिद खान का कहना है कि उनके पास कंगना रनौत के खिलाफ सारे सबूत मौजूद हैं। उन्होंने कहा, कंगना रनौत ने मुझे करण जौहर के खिलाफ उल्टा-सीधा कहने के लिए कहा था। मेरे पास सबूत के तौर पर उसके सभी एसएमएस मौजूद हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वो इन एसएमएस को कभी भी सार्वजनिक नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, मैंने आज तक कभी किसी की चैट का खुलासा नहीं किया और भविष्य में भी मैं ऐसा नहीं करूंगा।
केआरके ने कंगना रनौत को अपनी 'दीदी' कहते हुए उन्हें पाखंडी करार दिया है। उन्होंने यहां तक कहा कि कंगना अपनी नई फिल्म थलाइवी के लिए 'देशभक्ति' कार्ड खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत उनसे सार्वजनिक तौर पर करण जौहर के खिलाफ बोलने के लिए कह रही हैं। जिसके सबूत उनके पास बातचीत के रूप में मौजूद हैं।
उनका कहना है कि थलाइवी फिल्म के खराब रिव्यू के बाद कंगना रनौत जनता को ज्ञान दे रही हैं। केआरके ने कहा, कंहना कह रही हैं कि हम सब देशभक्त बनें और आत्मनिर्भर बनने के लिए अंग्रेजी फिल्मों की बजाय भारतीय फिल्में देखें। दीदी हम आपको करोड़पति बनाने के लिए आपकी बकवास फिल्म देखने को तैयार नहीं हैं। जनता मूर्ख नहीं है।
आपको बता दें कि इससे पहले केआरके ने कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं होगी। उन्होंने कहा था, मैं 100 फीसदी गारंटी के साथ कह सकता हूं कि आगे आनी वाली कंगना रनौत की कोई भी फिल्म हिट नहीं होगी। उनका कहना था कि वो फिल्म मेकर नहीं है, वो सिर्फ नफरत फैलाती हैं।