खुद से फिल्म क्रिटिक बने केआरके (कमाल राशिद खान) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। सलमान खान की फिल्म राधे का उन्होंने निगेटिव रिव्यू किया था और कुछ व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे। उसके बाद से मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। केआरके से जो पंगा लेता है उसे मुंह की खानी पड़ती है। इस मामले में मीका सिंह की भी एंट्री हो गई थी जिसके बाद लगातार बयानबाजी जारी रही। केआरके भी किसी से पंगा मोल लेने में पीछे नहीं रहते हैं। वह बेबाकी से जवाब देते हैं। इसी बीच उन्होंने अर्जुन और मलाइका अरोड़ा को लेकर भी एक बड़ी बात कही है।
मीठे बोल: केआरके ने अर्जुन-मलाइका की तस्वीर पर ली चुटकी, बोले- 'आप एक निडर टाइगर हैं जो...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें, मलाइका द्वारा साझा की गई तस्वीर केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की है और उसपर टिप्पणी की है। वहीं तस्वीर के साथ साथ केआरके ने अर्जुन को टाइगर कहा है और बाद में उसकी सफाई भी दी है। आइए बताते हैं पूरा मामला ...
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन की तस्वीर साझा करते हुए केआरके ने अर्जुन के लिए लिखा, 'भाई #अर्जुन कपूर, टाइगर है तू, गुर्दा है तेरे में, डंके की चोट पर छीन लाया तू। सैल्यूट करता हूं मैं।' इसके तुरंत बाद ही उन्होंने अपने इस वाक्य के स्पष्टीकरण के लिए एक और ट्वीट किया।
Bhai Launde #ArjunKapoor Tiger Hai Tu. Gurda Hai Tere Main. Dunke Ki Chot Par Cheen Liya! Salute you! pic.twitter.com/cL5fT9YrGi
अपने दूसरे ट्वीट में सफाई देते हुए केआरके कहते हैं, 'अरे मेरे प्रिय जनों, आप मेरे बारे में हमेशा गलत ही क्यों सोचते हो। मैं तो फिल्म एक विलेन 2 में सिद्धार्थ मल्होत्रा से रोल छीनने की बात कर रहा था। इसके अलावा कुछ भी नहीं, कृपया कुछ गलत ना समझें।'
Dear people, why do you always think wrong? Main Toh #EkVillain2 Ko #SidharthMalhotra Se Cheen Ne Ki Baat Kar Raha Hun! Nothing else!
गौरतलब है कि बीते दिनों केआरके ने अर्जुन को लेकर एक बड़ी बात कही थी। केआरके ने दावा किया था कि अर्जुन ही इंडस्ट्री में मेरे एक मात्र असली दोस्त हैं और अर्जुन ही केवल असली मर्द हैं जो किसी से नहीं डरते। साथ ही केआरके ने यह भी कहा कि अब वो कभी भी उनकी फिल्म की आलोचना नहीं करेंगे।