फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK: केआरके ने रितेश देशमुख पर किया कटाक्ष, बोले- करण जौहर और आदि चोपड़ा को बॉलीवुड का...

Sun, 30 Oct 2022 11:16 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 30 Oct 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
KRK slams Riteish Deshmukh for upcoming film mr mummy he also targets  Karan Johar Adi Chopra
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में शायद ही कोई स्टार या निर्माता निर्देशक हो जो केआरके के निशाने पर न आया हो। कमाल आर खान अपने यूट्यूब चैनल पर बॉलीवुड की फिल्मों की सेल्फ समीक्षा तो करते ही हैं। इसके साथ ही वह कलाकारों से लेकर अन्य सेलेब्स पर भी तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। फिलहाल इस समय केआरके के निशाने पर अभिनेता रितेश देशमुख हैं। इसी के साथ उन्होंने करण जौहर के साथ आदि चोपड़ा को लेकर भी तीखा व्यंग्य किया है।


 

Bigg Boss 16: खाने को लेकर हुआ महा-संग्राम, प्रियंका पर फूटा शालिन का गुस्सा तो गौतम को निमृत ने लताड़ा

KRK slams Riteish Deshmukh for upcoming film mr mummy he also targets  Karan Johar Adi Chopra
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रितेश देशमुख इस समय अपनी फिल्म 'मिस्टर मम्मी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह कॉमेडी करते दिखाई देंगे, साथ ही एक बार फिर से जेनेलिया और रितेश स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। ये फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब केआरके ने इसी को लेकर कटाक्ष किया है।
 

Kangana Ranaut: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप क्यों हुई कंगना रणौत की 'धाकड़'? वजह बताते हुए अभिनेत्री ने कही यह बात

KRK slams Riteish Deshmukh for upcoming film mr mummy he also targets  Karan Johar Adi Chopra
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा- "जब रितेश देशमुख की फिल्में 'लय भारी' और 'एक विलेन' रिलीज हुई, तो लोग उनमें भविष्य का एक बड़ा सुपरस्टार देख रहे थे। आज वह 'मिस्टर मम्मी' जैसी फिल्म कर रहे हैं, जो सात अन्य फिल्मों के साथ रिलीज हो रही हैष ये होता है, जब आप आदि चोपड़ा और करण जौहर को बॉलीवुड का बाप मानते हो"।


विज्ञापन
विज्ञापन
KRK slams Riteish Deshmukh for upcoming film mr mummy he also targets  Karan Johar Adi Chopra
कमाल आर खान - फोटो : social media

केआरके ने मजाकिया लहजे में एक और ट्वीट किया और चुटकी लेते हुए लिखा- "रितेश देशमुख और भाभी जेनेलिया ने हजारों रीलों को रिलीज किया है। इसलिए मैं उनकी फिल्म 'मिस्टर मम्मी' के बजाय उन रीलों को देखना पसंद करूंगा। रितेश भाई जीतना दिखोगे उतने ही जल्दी बड़ा सुपर स्टार बनोगे  किसी ने कह दिया। तो वह टीवी शो, अमेजन का फ्री शो, रील्स आदि में हैं।"


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed