{"_id":"60cc6c598ebc3e425d2a1417","slug":"krk-targets-kangana-ranaut-pretends-to-weep-as-he-mocks-her-in-new-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना पर तंज: सलमान-मीका के बाद अब 'पंगा गर्ल' से उलझे केआरके, बताया नफरत फैलाने वाली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना पर तंज: सलमान-मीका के बाद अब 'पंगा गर्ल' से उलझे केआरके, बताया नफरत फैलाने वाली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 18 Jun 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - कमाल आर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कमाल राशिद खान उर्फ केआरके और बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत का विवादों से पुराना नाता है। दोनों ही जबरदस्त सुर्खियों में बने रहते हैं। एक मामले से पीछा छूटता नहीं हैं कि पहले ही दूसरा विवाद पैदा हो जाता है। कंगना इन दिनों अपने पासपोर्ट रिन्यूअल को लेकर कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। वहीं केआरके ने भी इसपर अपनी टिप्पणी दी है और 'पंगा गर्ल' से पंगा मोल ले लिया है। हाल ही में केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट से घोषणा की थी कि वह कंगना रणौत के द्वारा बॉम्बे हाईकोर्ट में पासपोर्ट के रिन्यूअल की मांग को लेकर दायर याचिका की समीक्षा करेंगे। अब केआरके ने एक वीडियो अपलोड की है और कंगना पर जमकर टिप्पणी की है।
हाल ही में केआरके ने एक वीडियो अपने यू ट्यूब चैनल से शेयर किया है जिसमें उन्होंने कंगना के पासपोर्ट रिन्यूअल में आने वाली परेशानियों का विवरण दिया है। इतना ही नहीं, केआरके ने वीडियो में कंगना को बारहवीं पास और नफरत में पीएचडी यानी नफरत फैलाने में माहिर बताया है। इस वीडियो के बाद से एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
ऐसे में दोनों के बीच तनातनी का माहौल हो गया है। केआरके ने कहा कि कंगना को अपने खिलाफ चल रहे अदालती मामलों की वजह से अपना पासपोर्ट रिन्यू कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि केआरके खुद सलमान खान और मीका सिंह के साथ दांव पेंचों में फंसे हैं।
3 of 5
कमाल आर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी केआरके कंगना को लेकर किए गए एक ट्वीट के कारण ट्रोलिंग का शिकार हो गए थे। केआरके ने ट्वीट में लिखा था, दीदी ने अपना पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस पर मैं जल्द ही रिव्यू रिलीज करूंगा। बस फिर क्या था यूजर्स ने उन्हें यह कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया कि वे तो कंगना से उम्र में बड़े हैं, दीदी क्यों कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कमाल आर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसपर केआरके ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था और कहा था कि 'कुछ बेवकूफों को कंगना रणौत को दीदी कहने पर आपत्ति हो रही है। दीदी का मतलब बहन है। इसका उम्र से कोई लेना-देना नहीं है। अब समझ आया बेवकूफों?'
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कंगना रणौत ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपने पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए पासपोर्ट ऑफिस को निर्देश दिए जाने की याचिका दाखिल की थी। 15 जून को इस मामले पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने इस मामले में फिलहाल कोई भी राहत दिए जाने से इनकार कर दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 जून को होगी। कंगना रणौत को अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग के लिए 15 जून से 20 अगस्त 2021 तक हंगरी के बुडापेस्ट जाना था। लेकिन पासपोर्ट ऑफिस ने कंगना के पासपोर्ट को रिन्यू करने के लिए कोर्ट के निर्देश की मांग की है क्योंकि उनके ऊपर समुदायों में नफरत फैलाने, सांप्रदायिकता फैलाने, आपत्तिजनक ट्वीट करने और देशद्रोह का मामला चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।