फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजघराना: महलों की जिंदगी छोड़ बॉलीवुड में ठोकर खाने आए ये सितारे, किसी ने किया स्ट्रगल तो कोई उसी शानो-शौकत में लौटा

Fri, 18 Jun 2021 04:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 18 Jun 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
Celebs Who belong To Royal Family but Choose to Struggle in Bollywood
स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं जिनके परिवार का फिल्मी दुनिया से कोई संबंध नहीं है लेकिन वे अपने दम पर पहचान बनाने में कामयाब रहे। बात चाहे प्रियंका चोपड़ा की हो या अमिताभ बच्चन की, ये वो सितारे हैं जिनके नाम से इंडस्ट्री में रौनक है। वहीं कई कलाकारों को अभिनय कला विरासत में मिली। उन्हें दर्शकों ने उनकी अदाकारी की वजह से काफी पसंद किया। इन सब के बीच हम आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ताल्लुक राजा महाराजाओं के परिवार से है, लेकिन इन्होंने अपनी लग्जरी लाइफ को छोड़कर इन्होंने इंडस्ट्री में स्ट्रगल करना चुना इसमें कई वापस लौट गए तो कई कामयाब भी हुए। 

Celebs Who belong To Royal Family but Choose to Struggle in Bollywood
भाग्यश्री - फोटो : amar ujala
भाग्यश्री
नब्बे के दशक में एक ही सुपरहिट फिल्म देकर बॉलीवुड में नाम कमाने वाली भाग्यश्री राज घराने से संबंध रखती हैं। उनके पिता विजय सिंह राव माधवराव पटवर्धन राजा थे और उन्हें बेटी का फिल्मों में काम करना कम पसंद था। भाग्यश्री सांगली के शाही पटवर्धन मराठी परिवार से वास्ता रखती हैं। भाग्य श्री ने कम उम्र में शादी करके फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दिया था। अब भाग्यश्री के बेटे फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं।

 
Celebs Who belong To Royal Family but Choose to Struggle in Bollywood
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मोहिना कुमारी
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री मोहिना कुमारी रीवा की राजकुमारी हैं। मोहिना, महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। उन्होंने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी की है। मोहिना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं। शादी के बाद मोहिना ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs Who belong To Royal Family but Choose to Struggle in Bollywood
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी और किरण राव
हैदराबाद के शाही परिवार में जन्मीं अदिति राव हैदरी आज बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वानापर्थी पर राज करते थे। किरण राव के दादा वानापार्थी के राजा थे। वानापार्थी अब तेलंगाना राज्य में है। किरण राव, अदिति राव हैदरी की बहन हैं।

 
विज्ञापन
Celebs Who belong To Royal Family but Choose to Struggle in Bollywood
विजयेंद्र घाटगे - फोटो : Instagram

विजयेंद्र घाटगे
विजयेंद्र घाटगे इंदौर के होल्कर राजघराने के महाराज तुकोजी महाराज तृतीय की बेटी रानी सीता राजे घाटगे की बेटे हैं। ये परिवार कगल राजघराने के नाम से भी जाना जाता है। 4 सितंबर को जन्में विजयेंद्र शानो-शौकत और नवाबों वाले रौब के बीच पले-बढ़े मैनेजमेंट की पढ़ाई के बाद उनकी झुकाव कभी एक्टिंग की तरफ हो गया। विजयेंद्र घाटगे लंबे समय से इंडस्ट्री से गायब हैं। उन्होंने संजय लीला भंसाली की 'देवदास' में भी प्रमुख भूमिका निभाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed