फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हम दिल दे चुके सनम' के 22 साल: अजय देवगन ने सलमान और ऐश्वर्या के साथ साझा कीं अनदेखी तस्वीरें

Fri, 18 Jun 2021 04:20 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 18 Jun 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
22 years of Hum Dil De Chuke Sanam Unseen Pictures of Ajay Devgn Aishwarya Rai Salman Khan Sanjay Leela Bhansali
अजय देवगन द्वारा साझा की गईं तस्वीरें - फोटो : Instagram

संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) को आज 22 साल पूरे हो गए हैं। 18 जून 1999 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पर्दे पर अलग ही जादू बिखेरा था। सलमान खान (Salman Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn), और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की यह फिल्म ना सिर्फ अपनी कहानी और डायरेक्शन के लिए पसंद की गई, बल्कि आज भी इसके गाने फैंस को दीवाना बना देते हैं। इसी बीच अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस खास दिन को याद करते हुए कई थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं। अजय द्वारा शेयर की गईं यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। फैंस सहित बॉलीवुड सितारे भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।



संजय लीला भंसाली ने भी यूं बयां की खुशी 
फिल्म के 22 साल पूरे हो जाने के मौके पर भंसाली प्रोडक्शंस' ने भी ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हमने तब भावनाओं की एक श्रृंखला का अनुभव किया था और हम आज भी वैसा ही अनुभव कर रहे हैं। ️हम वनराज (अजय), नंदिनी (ऐश्वर्या) और समीर (सलमान) के प्यार की गवाही के 22 साल का जश्न मना रहे हैं।'

22 years of Hum Dil De Chuke Sanam Unseen Pictures of Ajay Devgn Aishwarya Rai Salman Khan Sanjay Leela Bhansali
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : Instagram

अजय ने अपनी पोस्ट में तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह संजय भंसाली के साथ दिख रहे हैं। दूसरी में सलमान के साथ और तीसरी फोटो में ऐश्वर्या राय संग नजर आ रहे हैं। तीनों ही तस्वीरें काफी खूबसूरत और मजेदार हैं। इसके साथ-साथ अजय ने अपनी इस खुशी को बयां करते हुए एक खुशनुमा कैप्शन भी लिखा है। 

22 years of Hum Dil De Chuke Sanam Unseen Pictures of Ajay Devgn Aishwarya Rai Salman Khan Sanjay Leela Bhansali
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : सोशल मीडिया

अजय तस्वीरों के साथ लिखते हैं, 'हम दिल दे चुके सनम को 22 साल हो गए हैं। सलमान, संजय, ऐश और मैं यह जानते थे कि हम एक सुपर सेंसिटिव फिल्म बना रहे हैं। हालांकि, हमने तब यह नहीं सोचा था कि हम इतिहास रच रहे हैं। मैं काफी विनम्र महसूस कर रहा हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

विज्ञापन
विज्ञापन
22 years of Hum Dil De Chuke Sanam Unseen Pictures of Ajay Devgn Aishwarya Rai Salman Khan Sanjay Leela Bhansali
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : ट्विटर

बता दें, भंसाली की यह फिल्म  गुजराती लेखक जवेरचंद मेघानी  के नाटक ‘शेतल ने काठे’ पर आधारित थी। फिल्म की खास बात यह भी थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने उस दौर में 51.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी जबकि फिल्म का बजट 16 करोड़ रुपये ही था। इसके अलावा 'हम दिल दे चुके सनम' ने विदेशों में भी अच्छी कमाई की थी।

विज्ञापन
22 years of Hum Dil De Chuke Sanam Unseen Pictures of Ajay Devgn Aishwarya Rai Salman Khan Sanjay Leela Bhansali
संजय लीला भंसाली, अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली और अजय देवगन 22 साल बाद एक बार फिर साथ आए हैं। अजय जल्द ही फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगे। फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई की भूमिका में नजर आएंगी। गंगूबाई 60 के दशक में कम उम्र में वेश्यावृत्ति करने के बाद मुंबई की एक प्रभावशाली महिला बन गई थीं। इसी कहानी पर आधारित यह फिल्म बनाई गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed